Skip to main content

चंडीगढ़ में प्रदर्शन में रिक्शा पर बच्चे को बैठाकर बुरी फंसी कांग्रेस, हुड्डा और शकुंतला खटक को नोटिस संभव

 


हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में महिला विधायकों द्वारा ट्रैक्टर खींचने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा विवादों में आ गए थे, अब मानसून सत्र में भी उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। हुड्डा के नेतृत्व में निकाले गए पैदल रोष मार्च में रिक्शा पर एक छोटा बच्चा भी बैठाया गया था। उसके हाथ में कापी-पेन था और वह कुछ लिख रहा था। कांग्रेसी प्रदर्शनकारी रिक्शा में बैठे इस बच्चे को आधार बनाकर यह संदेश देना चाह रहे थे कि हरियाणा में नकल अब आम हो गई है और पेपर लीक होना बड़ी समस्या बन गई। इस मामले में हुड्डा और कांग्रेस की महिला विधायक शकुंतला खटक पर‍ शिकंजा सकता है।

भाजपा ने घेरा, राज्य बाल संरक्षण आयोग की तरफ से हुड्डा व शकुंतला खटक को नोटिस संभव

कांग्रेस के इस रोष प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया था। सत्तारूढ़ भाजपा व जजपा गठबंधन की सरकार ने रिक्शा पर मासूम बच्चे को बैठाए जाने को कांग्रेसियों पर जुवेनाइल एक्ट के तहत कार्रवाई के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल मीडिया एडवाइजर विनोद मेहता ने शुक्रवार रात को ट्वीट करते हुए रिक्शा में बैठे इस बच्चे की वीडियो टैग की है।

विधानसभा के बजट सत्र में महिला विधायक के ट्रैक्टर खींचने पर विवादों में आए थे हुड्डा

मेहता ने अपने ट्वीट में कहा कि देश में जुवेनाइल एक्ट कांग्रेस राज में बना था। देश और हरियाणा में लंबे समय तक राज करने वाली कांग्रेस को इतनी भी समझ नहीं है कि राजनीतिक पब्लिसिटी के लिए तीसरी क्लास के नाबालिग बच्चे का इस्तेमाल करना अपराध है। विनोद मेहता के इस ट्वीट को मुख्यमंत्री कार्यालय ने री-ट्वीट किया है। राज्य बाल संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन ज्योति बैंदा की ओर से इस वीडियो पर कांग्रेस विधायकों खासकर विपक्ष के नेता भूपेंद्र हुड्डा को नोटिस दिए जाने की संभावना है।

ऐसा ही नोटिस राज्य महिला आयोग ने बजट सत्र में हुड्डा को दिया था, जिसमें पूछा गया था कि महिला दिवस के अवसर पर महिला विधायकों द्वारा उन्होंने अपना ट्रैक्टर क्यों खिंचवाया। हालांकि तब ट्रैक्टर खींचने वाली महिला विधायक शकुंतला खटक ने कहा था कि हुड्डा मेरे नेता हैं और मेरे पिता समान हैं। मैंने अपनी मर्जी से उनका ट्रैक्टर खींचा था। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

यह संयोग ही है कि शुक्रवार को महंगाई, पेपर लीक प्रकरण, पेट्रोल व गैस की कीमतों में बढ़ोतरी तथा तीन कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस के रोष प्रदर्शन के दौरान जिस रिक्शा में नाबालिग बच्चा बैठा था, उसके पास ही विधायक शकुंतला खटक माइक से बोल रही थी। राज्य बाल संरक्षण आयोग की तरफ से प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले हुड्डा और शकुंतला खटक को व्यक्तिगत नोटिस भी दिया जा सकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मीडिया सलाहकार सुनील परती ने कहा कि जब सत्ता पक्ष के पास कोई जवाब नहीं होता तो वह अपनी झेंप मिटाने के लिए बेसिर-पैर के ऐसे मुद्दे सामने लाकर लोगों का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाना चाहते हैं। लोग इस झांसे में आने वाले नहीं हैं।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...