Skip to main content

नारनौल: मनोहर लाल की सभा में युवक ने किया कृषि कानूनों का विरोध, सीएम बोले, एक नजरबट्टू भी जरूरी

 


किसानों के संभावित विरोध को देखते हुए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे। काले रंग के मोजे तक बाहर उतरवा लिए गए। पत्रकारों को भी पहले अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई।


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को नारनौल में रेवाड़ी रोड स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान जैसे ही सीएम ने बोलना शुरू किया। उनके बाईं तरफ कुछ दूरी पर कार्यकर्ताओं के बीच बैठा युवक एकाएक खड़ा हो गया। उसने एक कागज पकड़ा हुआ था, जिस पर कुछ लिखा था। युवक ने जैसे ही बोला कृषि कानून रद्द करो, पुलिस वालों ने उसे दबोच लिया और बाहर ले गए। बाद में सीएम ने कहा कि एक नजरबट्टू भी होना जरूरी है। 



इससे पहले सीएम के दौरे के दौरान किसानों के संभावित विरोध को देखते हुए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे। काले रंग के मोजे तक बाहर उतरवा लिए गए। पत्रकारों को भी पहले अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। भाजपा नेताओं के दखल के बाद उन्हें जाने दिया गया। लेकिन सीएम के बोलने से पहले ही मीडिया को यह कह कर बाहर कर दिया गया कि वह बाद में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि नारनौल में ढोसी की पहाड़ी और एक किले को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेंगे। जिले के चारों विधानसभा हलकों के लिए तीन सौ करोड़ आरक्षित किए गए हैं। लोग जो भी विकास कार्य करवाना चाहें, करवा लें। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, योजनाएं बताईं और कृषि कानूनों का विरोध करने वालों पर व्यंग्य किया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ढोसी धाम भी जाना था लेकिन दौरे पर मौसम का साया पड़ गया है। खराब मौसम के चलते पहाड़ी पर हेलीकाप्टर नहीं उतर सकता। नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने छह जुलाई को चंडीगढ़ में सीएम से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने ढोसी धाम को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किए जाने पर चर्चा की थी। इसके बाद सीएम ने ढोसी धाम जाने का आश्वासन दिया था। सीएम के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। क्योंकि ढोसी धाम में एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किए जाने की अपार संभावनाएं हैं



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

Haryana BJP:भाजपा उम्मीदवार व राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार के खिलाफ बगावत शुरू हो गई,शेरा का निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान; बोले- मनोहर लाल-संजय भाटिया ने संगठन का नाश मारा

  हरियाणा के पानीपत की इसराना विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार व राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार के खिलाफ बगावत शुरू हो गई है। यहां से स्थानीय भाजपा नेता सत्यवान शेरा ने निर्दलीय लड़ने का ऐलान कर दिया है। टिकट ना मिलने से नाराज सत्यवान ने अपनी पत्नी के साथ तीन दिन पहले ही पार्टी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद आज सोमवार को उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस कर भाजपा के कई बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। सत्यवान ने कहा, "हम संगठन के लिए कई वर्षों से काम कर रहे हैं। लेकिन, यहां से पार्टी ने राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार को टिकट देकर बाकी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है। अब चुनावों में पंवार को वोटों की चोट झेलनी होगी"। बता दें कि कांग्रेस ने यहां से अपने मौजूदा विधायक बलबीर सिंह वाल्मीकि को मैदान में उतारा है। मनोहर और संजय खुद से बड़ा किसी को नहीं समझते: शेरा सत्यवान शेरा ने कहा, "प्रदेश के संगठन का दो लोगों ने नाश मार दिया है। ये नेता मनोहर लाल और संजय भाटिया हैं। दोनों ही पार्टी में खुद से बड़ा किसी को नहीं समझते। दोनों अपनी मनमर्जी चलाते हैं। अगर प...

Haryana Congress :Haryana Congress :हरियाणा कांग्रेस में टिकट वितरण पर घमासान:जीता हुड्‌डा का MP दीपेंद्र पर आरोप

  हरियाणा के करनाल में भाजपा के बाद कांग्रेस नेताओं ने भी बगावत शुरू कर दी है। नीलोखेड़ी (रिजर्व) सीट से टिकट न मिलने पर पूर्व मंत्री राजकुमार वाल्मीकि ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वह धर्मपाल गोंदर को कांग्रेस उम्मीदवार बनाने से नाराज हैं। राजकुमार वाल्मीकि ने कहा, 'इस बार पूरी उम्मीद थी कि उन्हें टिकट मिलेगी, लेकिन पार्टी ने धर्मपाल गोंदर को प्राथमिकता दी। इसलिए वे अब आजाद मैदान में उतरने का फैसला कर चुके हैं।' करनाल में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ पूर्व मंत्री राजकुमार वाल्मीकि। 1991 में बने थे विधायक राजकुमार वाल्मीकि 1986 से लेकर 1991 तक यूथ कांग्रेस कमेटी के जॉइंट सेक्रेटरी रह चुके हैं। 1991 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर करनाल जिले की जुंडला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और विधायक बने। उस दौरान उन्हें रेवेन्यू और वन मंत्री बनाया गया। इसके बाद 1998 और 2014 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और हार गए। 2019 विधानसभा चुनाव में जब कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दी तो वह इनेलो में शामिल हो गए। 2023 में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जब करनाल पह...

हरियाणा चुनाव के लिए BJP ने 2 कमेटियां बनाईं:खट्‌टर संग राव इंद्रजीत भी शामिल; कुलदीप बिश्नोई को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी

हरियाणा में BJP की चुनाव कमेटियों ने चौंकाया: ​​​​​भजनलाल परिवार पर दांव, चौटाला-बंसीलाल फैमिली बाहर; अनिल विज-राव इंद्रजीत को भी संकेत हरियाणा चुनाव के लिए BJP की 2 कमेटियों का ऐलान: कुलदीप बिश्नोई को दोहरा जिम्मा, किरण-चौटाला, विज-जिंदल का नाम नहीं; 7 वजहों से चौंकाया   हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रदेश चुनाव समिति और चुनाव प्रबंधन समिति का गठन कर दिया है। प्रदेश चुनाव समिति में मनोहर लाल खट्‌टर समेत सभी 3 केंद्रीय मंत्रियों और सीएम नायब सैनी समेत 20 नेताओं को शामिल किया गया है। प्रदेश चुनाव समिति में मनोहर लाल खट्‌टर के साथ राव इंद्रजीत और कृष्णपाल गुर्जर समेत 20 नेताओं को शामिल किया गया है। प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की कमान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को सौंपी गई है। वह हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष भी हैं। भाजपा के हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया ने इस संबंध में पत्र जारी करते हुए कहा कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। भाजपा यह चुनाव CM नायब सैनी (बाएं) की अगुआई में लड़ने का ऐलान कर चुकी है। चुनाव प्रबंधन की पूरी कमान प्रदेश अध्यक्ष मो...