Skip to main content

सीधे जींद के लिए रोडवेज बस की शुरूआत, सुबह 7:40 और दोपहर साढ़े 3 बजे जाएगी

 


भिवानी के लिए भी आज से प्रारंभ होगी बस, दोपहर 3:20 बजे होगी रवाना


चरखी दादरी और भिवानी रूट पर यात्रियों की सुविधा के लिए बस का संचालन शुरू

 हरियाणा/ रेवाड़ी

यात्रियों की सुविधा:सीधे जींद के लिए रोडवेज बस की शुरूआत, सुबह 7:40 और दोपहर साढ़े 3 बजे जाएगी


रेवाड़ी3 घंटे पहले



भिवानी के लिए भी आज से प्रारंभ होगी बस, दोपहर 3:20 बजे होगी रवाना


चरखी दादरी और भिवानी रूट पर यात्रियों की सुविधा के लिए बस का संचालन शुरू


शहर से जींद के लिए जाने वाले यात्रियों को रोडवेज प्रबंधन ने राहत देते हुए सुबह और शाम के समय दो बसों का सीधा संचालन प्रारंभ किया। बस स्टैंड से प्रतिदिन दो बसों का संचालन किया जाएगा जिसमें पहली बस सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी और वहां से दोपहर 12 बजे वापस चलेगी।

इसके इसके अलावा दोपहर के समय भिवानी के लिए भी बस प्रारंभ की गई है जो कि दोपहर 3:20 पर रेवाड़ी से रवाना होगी। रोडवेज महाप्रबंधक अशोक कौशिक ने बताया कि झज्जर-रोहतक के साथ जींद जाने वाले यात्रियों की भी संख्या शहर से काफी अधिक है। फिलहाल जींद जाने वाले यात्रियों को रोहतक से बस बदलनी पड़ती थी।

ऐसे में समय भी अधिक लग रहा था। यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए शनिवार से नियमित रूप से दो बसों का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। पहली बस सुबह 7:40 बजे रवाना होगी और लगभग 11 बजे जींद पहुंच जाएगी। वहां से दोपहर 12 बजे वापस रेवाड़ी के लिए रवाना होगी।

इसी तरह दूसरी रोडवेज बस स्टैंड से दोपहर साढ़े 3 बजे जाएगी और वहीं रात्रि ठहराव करने के पश्चात अगले दिन 8:50 बजे रेवाड़ी के लिए चलेगी। उन्होंने बताया कि जींद के अलावा भिवानी के लिए भी नई बस सेवा की शुरुआत की जा रही है। यह बस भी शनिवार से नियमित रूप से दोपहर 3:20 पर भिवानी के लिए रवाना होगी। भिवानी में रात्रि ठहराव के बाद अगले दिन सुबह वहां से वापस चलेगी।

महाप्रबंधक ने बताया कि फिलहाल ट्रेनों की संख्या सीमित होने के कारण चरखी दादरी और भिवानी रूट पर यात्रियों की सुविधा के लिए बस का संचालन शुरू किया गया है।

जयपुर के लिए अब सभी बसों का संचालन शुरू, अंतिम बस साढ़े 4 बजे

रोडवेज प्रबंधन ने इसी तरह जयपुर के लिए भी पूरी संख्या में बसों का संचालन प्रारंभ कर दिया है। जयपुर के लिए अंतिम बस अब साढ़े 4 बजे रवाना होगी जो कि वहां रात्रि ठहराव करेगी। उन्होंने बताया कि अब शहर से जयपुर के लिए बसों की संख्या 7 कर दी गई है। इसी तरह अन्य रूटों पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ने के अनुरूप ही सेवाओं में बढ़ोतरी की जा रही है।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...