Skip to main content

सर्टिफिकेट फर्जीवाड़ा:एसडीएम करेंगे मामले की जांच, दोनों पक्ष रिकॉर्ड के साथ 28 जून को बुलाए

  हरियाणा/ रेवाड़ी

जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से जारी हुई फर्जी फर्स्ट एड सर्टिफिकेट का मामला तूल पकड़ चुका है। शोर मचा तो जिला प्रशासन ने भी इस पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए गए। डीसी यशेंद्र सिंह ने एसडीएम रविंद्र यादव को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही उन्हें पूरे फर्जीवाड़े की एक सप्ताह के अंदर जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

बता दें कि 3 मृत लोगों के फर्स्ट एड सर्टिफिकेट जारी होने के चलते रेडक्रॉस सोसायटी में कर्मचारी-अधिकारियेां की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए। अधिवक्ता सुनील भार्गव ने इन फर्जी सर्टिफिकेट की प्रति के साथ ही शिकायत भेजकर रेडक्रॉस में गड़बड़झाले के आरोप लगाए थे। इसकी जांच एसडीएम करेंगे। 28 जून को एसडीएम यादव सुनवाई करेंगे।

शिकायतकर्ता को सबूतों के साथ बुलाया

एसडीएम ने जांच की कार्यवाही शुरू करते हुए रेडक्रॉस सचिव को नोटिस भेज संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों केा सुनवाई के लिए उपस्थिति होने के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता को भी कहा गया है कि वे सबूतों के साथ 28 जून को उनके कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। बता दें कि ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए फर्स्ट एड सर्टिफिकेट केा जरूरी किया हुआ है।

इसके लिए एक दिन का प्रशिक्षण भी जरूरी है तथा उसी दिन शाम को फर्स्ट-एड ट्रेनिंग का प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है। शिकायतकर्ता ने शिकायत में जिन 3 मृतकों के फर्स्ट-एड सर्टिफिकेट जारी होने की बात कही गई है। दावा है त्रिलोक चंद पुत्र लाल सिंह, सावित्री देवी पत्नी जोतराम तथा निखिल गुप्ता पुत्र रतनलाल गुप्ता तीनों की मृत्यु हो चुकी है। बतौर सबूत शिकायत के साथ भेजी गई प्रमाण पत्रों की प्रति के अनुसार त्रिलोकचंद व सावित्री देवी के फर्स्ट-एड सर्टिफिकेट इसी माह 11 जून को जारी किए हैं। जबकि निखिल गुप्ता का प्रमाण पत्र 21 जून को ही जारी हुआ है।

रिपोर्ट मिलने के बाद आगे कार्रवाई : डीसी

डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच एसडीएम रविंद्र यादव कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। उन्होंने कहा कि जांच की रिपोर्ट मिलने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...