Skip to main content

हरियाणा सीएम मनोहर नहीं देंगे हुड्डा के पत्र का जवाब, Delhi CM केजरीवाल को बताया नौटंकीबाज

 


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विपक्ष खासकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कोरोना महामारी पर राजनीति न करने की नसीहत दी है। उन्‍होंने हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। मनोहरलाल ने कहा कि सर्वदलीय बैठक बुलाने को लेकर हुड्डा के पत्र का वह जवाब भी नहीं देंगे। मनोहरलाल केंद्र सरकार पर वैक्सीन नहीं देने के आरोप लगाने वाले दिल्ली के सीएम अरविं(द केजरीवाल पर भी खूब बरसे। उन्‍होंने कहा कि केजरीवाल तो हैं ही पुराने नौटंकीबाज।

हुड्डा और केजरीवाल पर जमकर बरसे मनोहर लाल, महामारी में राजनीति के लगाए आरोप

सर्वदलीय बैठक बुलाने की बाबत हुड्डा द्वारा लिखे गए पत्र पर मनोहर लाल ने कहा कि इस पत्र में उनकी सरकार के प्रति नकारात्मक मानसिकता साफ झलक रही है। बैठक बुलाने से पहले ही जब हुड्डा सरकार पर आरोप लगा रहे हैं तो उनसे किसी सहयोग की उम्मीद नहीं की जा सकती। ऐसे में मैं हुड्डा के पत्र का जवाब देना भी जरूरी नहीं समझता।

कहा - सर्वदलीय बैठक बुलाने के पीछे विपक्ष की मंशा ठीक नहीं, सिर्फ राजनीति कर रहे

चंडीगढ़ में डिजिटल तरीके से मीडिया से बातचीत के दौरान मनोहर लाल ने कहा, हुड्डा और सैलजा बार-बार सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग करते हैं। हुड्डा ने तो उन्हें इस बारे में पत्र भी लिखा है। मैंने जब वह पत्र पढ़ा तो उसकी शुरुआत ही सरकार पर आरोप लगाने से की गई है। पिछली बार हमने पांच सर्वदलीय बैठकें बुलाई। उसमें विपक्ष के अच्छे सुझाव भी आए। हमने उन्हें माना और लागू किया है, मगर इस बार विपक्ष महामारी और किसान संगठनों के आंदोलन पर पूरी तरह से राजनीति करने की ताक में है।

मनोहरलाल ने कहा, हम उनके यह मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे। मैं हुड्डा के पत्र का जवाब नहीं दूंगा। वह कहते हैं कि सरकार ने महामारी को नहीं समझा। हमारा मानना है कि महामारी से सरकार ही तो निपट रही है। वह किसान संगठनों के साथ बातचीत करने के लिए सरकार को कहते हैं, लेकिन क्या कभी हुड्डा ने खुद आगे बढ़कर किसान संगठनों से यह कहा कि वह जिद छोड़कर अपने घरों को जाएं और कोरोना की जांच कराने के साथ ही इंजेक्शन लगवाएं।

उन्‍होंने कहा कि हुड्डा इसलिए यह बात किसान संगठनों से नहीं कहते, क्योंकि उन्हें उनके कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति करनी है। सीएम ने माना कि किसान संगठनों के आंदोलन की वजह से गांवों में कोरोना फैला है। पिछली लहर की अपेक्षा इस बार किसान संगठनों के आंदोलन में आने जाने वाले गांवों के लोगों की वजह से 10 गुना अधिक मौतें हुई हैं। सामान्य मौत का प्रतिशत मात्र एक या दो होता है, लेकिन गांवों में 10 प्रतिश तक अधिक मौतें दर्ज की गई हैं।

कोरोना से बचाव की वैक्‍सीन पर केजरीवाल के आरोपों का दिया जवाब

मनोहर लाल ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा केंद्र पर वैक्सीन नहीं देने के आरोप लगाए जाने का कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की आबादी करीब दो करोड़ है और उसे 51 लाख इंजेक्शन मिले हैं। हरियाणा की आबादी दो करोड़ 90 लाख है और उसे 58 लाख इंजेक्शन मिले। आबादी के हिसाब से हमें 74 लाख इंजेक्शन मिलने चाहिए थे। केजरीवाल पुराने नौटंकीबाज हैं और अब वह महामारी को आधार बनाकर ड्रामा कर रहे हैं। उनके विरोध के वही सुर हैं, जो हुड्डा के हैं। केजरीवाल ने वैक्‍सीनेशन की योजना सही तरीके से नहीं बनाई



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...