Skip to main content

गुरुग्राम व पंचकूला में अब 24 घंटे बिजली, हरियाणा के किसानों काे जारी होंगे ट्यूबवेल कनेक्‍शन

 


चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा के दो शहरों गुरुग्राम और पंसकूला में अब 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। इसके साथ ही राज्‍य सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। हरियाणा सरकार अब किसानों को ट्यूबवेल के कनेक्‍शन जारी करेगी। इसके साथ ही राज्‍य किसान अब आठ कंपनियों से ट्यूबवेल के लिए मोटर खरीद सकेंगे। सरकार ने मोटर की खरीद के लिए पैनल में सात और कंपनियों को शामिल किया है।

गुरुग्राम व पंचकूला जिलों में औद्योगिक विकास की संभावनाएं देख रही सरकार

हरियाणा सरकार ने पंचकूला और गुरुग्राम में बिना किसी कटौती के 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर बिजली मंत्री रंजीत चौटाला ने सोमवार को बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दिल्ली में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होती है।

गुरुग्राम दिल्ली से सटा और पंचकूला राजधानी चंडीगढ़ से सटा हुआ है। सरकार की नजर में यह दोनों शहर और जिले ऐसे हैं, जहां औद्योगिक विकास की संभावनाएं बहुत अधिक हैं। राज्य सरकार ने पंचकूला में हाल ही में जमीनों के रेट में काफी कमी की है, ताकि उद्यमी यहां नए प्रोजेक्ट लगाने के लिए प्रोत्साहित हो सकें। राज्‍य के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने राज्‍य के किसानों के हितों में ध्‍यान में रखते हुए उनको ट्यूबवेल कनेक्शन फिर से जारी करने का फैसला किया है। इसे जल्‍द शुरू कर दिया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि अब किसानों के पास ट्यूबवेल की मोटर खरीदने के लिए भी अधिक विकल्‍प होंगे।

रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने राज्‍य में सात नई मोटर बनाने वाली कंपनियों को पैनल में शामिल किया है। इस तरह अब हरियाणा के किसान आठ कंपनियों में से किसी से भी मोटर खरीद सकते हैं। पहले हरियाणा में सिर्फ एक ही कंपनी को राज्‍य सरकार ने मोटर बेचने की अप्रूवल दे रखी थी।

रणजीत सिंह ने कहा कि अगस्त तक हरियाणा के सभी ट्यूबवेल कनेक्शन आवेदकों को मंजूरी दे दी जाएगी। 16 जुलाई तक सिरसा और फतेहाबाद के सभी आवेदकों को ट्यूबवेल कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे। बिजली मंत्री चौटाला ने कहा हरियाणा के दो जिलों पंचकूला और गुरुग्राम में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए आज अधिकारियों से बैठक की है। दोनों जिलों को दिल्ली की तर्ज पर 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी

उन्‍होंने कहा कि धान के सीजन से पहले जल्द पावर परचेज कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने पर फैसला करने के बारे में कदम उठाने के संबंध में फैसला किया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी तो किसानों के लिए आवश्यकता अनुसार बिजली की खरीद होगी। हालांकि राज्य के पास पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध है। इससे पानी की समस्या का काफी हद तक समाधान हो सकेगा। उन्‍होंने कहा रेवाड़ी की जेल से फरार हुए 13 कैदियों में से आठ को पकड़ लिया गया है। पांच बचे हुए कैदियों को भी जल्द काबू करेंगे। रणजीत सिंह चौटाला के पास जेल विभाग भी है।

मोहाली गए प्रोजेक्‍टों का वापस पंचकूला लाना चाहती है हरियाणा सरकार

चंडीगढ़ से ही सटे मोहाली में जमीन काफी सस्ती है। इस कारण वहां पहले ही काफी प्रोजेक्ट चले गए हैं, जिन्हें सरकार वापस पंचकूला लाना चाहती है। नए प्रोजेक्ट को अपने राज्य में खींचने की मंशा से भी सरकार ने पंचकूला में जमीनों के रेट कम किए हैं। गुरुग्राम आइटी हब है। यहां हर समय बिजली की जरूरत है।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...