Skip to main content

मैक्रो कंटेनमेंट जोन का एसडीएम ने पुलिस के साथ किया निरीक्षण

 



 (हरियाणा)रेवाड़ी, 28 अप्रैल 

जिला प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमण चक्र को तोडऩे के लिए व्यवस्थापूर्ण तरीके से कदम उठाए जा रहे हैं। रेवाड़ी जिला में बनाए गए मैक्रो कंटेनमेंट जोन में आवश्यक गतिविधियों की अनुपालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज एसडीएम रेवाड़ी ने मैक्रो कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया।

एसडीएम ने बताया कि प्रशासन की ओर से चिह्निïत किए गए मैक्रो कंटेनमेंट जोन के भौगोलिक क्षेत्र की बैरिकेटिंग कर दी गई है।

रेवाड़ी जिला में बनाए 4 मैक्रो कंटेनमेंट जोन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सीएमओ की रिपोर्ट पर रेवाड़ी शहर के सैक्टर तीन व सैक्टर चार, धारूहेड़ा शहर के विपुल गार्डन व सैक्टर-6 को मैक्रो कंटनमेंट जोन बनाए गए हैं। मैक्रो कंटेनमेंट जोन में हर संभव आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए संबंधित एसडीएम की मोनिटरिंग रहेगी। मैक्रो कंटेनमेंट जोन वाले क्षेत्रों में शहरी निकाय के माध्यम से बैरिकेटिंग करवा कर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि पीडि़त मरीज से कोरोना का प्रसार न फैले और लोग लापरवाही न बरतें।

उन्होंने बताया कि उपमंडल रेवाड़ी में रेवाड़ी सैक्टर तीन में 72, सैक्टर 4 में 30, विपुल गार्डन धारूहेड़ा मे 44 तथा सैक्टर 6 धारूहेड़ा में कोरोना के 34 केस हैं।

एसडीएम ने बताया कि सैक्टर तीन व चार रेवाड़ी में बनाए गए मैक्रो कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं जैसे किरयाना सामान, फल-सब्जी, दूध व दवाईयां आदि की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए कृष्णा नगर वार्ड 20 रेवाड़ी स्थित सचदेवा किरयाना स्टोर 8685822008, चमन किरयाना स्टोर 8930101038, हरिश किरयाना स्टोर , नारद सब्जी विक्रेता 8295770921, सचदेवा दूध विक्रेता 8685822008, चमन दूध विक्रेता 8930101038, हरीश दूध विक्रेता 9896026529, सुभाष दूध विक्रेता 9612976006, विनोद कुमार लक्की मैडिकोज दुकान नंबर 52 हुडा कम्पलैक्स सैक्टर 3 रेवाड़ी 9416477583 राहुल ओम मैडिकल स्टोर सैक्टर 4 रेवाड़ी 9999160889 को अधिकृत किया गया है।

एसडीएम ने बताया कि इसी प्रकार सब्जी व फल के लिए मुकेश कुमार सैक्टर तीन 9466080668, प्रमोद कुमार सैक्टर तीन रेवाडी 9255142616, कैमिस्ट विनोद कुमार सैक्टर तीन रेवाडी 9416477583, साहिल किरयाणा स्टेार सैक्टर तीन रेवाडी 9729294142, रमेश फ्रेस बास्केट सैक्टर तीन रेवाडी 9812399661, राहुल ओम मेडिकल स्टेार सैक्टर चार रेवाडी 9999160889, चमन किरायाणा स्टेार सैक्टर चार रेवाडी 8930101038, नारद वेजिटेबल सैक्टर चार रेवाडी 8295770921, रमेश फ्रेस बास्केट ग्रोसरी सैक्टर चार रेवाडी 9812399661, अनिल सुविधा स्टेार सैक्टर चार रेवाडी 9416890258, अनूप श्याम मेडिकल स्टोर विपुल गार्डन धारूहेडा 9991309708, दीपक 7 डे मार्ट विपुल गार्डन धारूहेडा 9992440140, राकेश 7 डे मार्ट विपुल गार्डन धारूहेडा 8053157295, सोना फैमिली डिस्काउंट स्टोर सैक्टर 6 धारूहेडा 8570095869, जगमोहन सैनी सैक्टर 6 धारूहेडा 7056070706 व विजय मैडिकोज सैक्टर 6 धारूहेडा 9466355144 को अधिकृत किया गया है। उपरोक्त सप्लायर कंटेनमेंट जोन में आकर आवाज लगाएंगे तथा जिस व्यक्ति को सामान की आवश्यकता होगी वे ले सकते हैं।

एसडीएम ने कहा कि रेवाड़ी जिला में धारा 144 के आदेश जारी किए हुए हैं्र इसके तहत चार या इससे अधिक व्यक्तियों के एक जगह एकत्रित होने पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी। यदि कोई इन आदेशों की अवहेलना का दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोविड डयूटी कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों पर ये आदेश लागू नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि डयूटी पर जाने वाले लोगों को पास बनवाने होंगे। एसडीएम ने कहा कि मैक्रो कंटेनमेंट जोन में विवाह समारोह पर प्रतिबंध रहेगा।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...