Skip to main content

30 अप्रैल तक नेशनल हाईवे के अवैध कट होंगे बंद, घायल को अस्पताल पहुंचाने पर पुलिस नहीं करेगी सवाल: उपायुक्त

 



 (हरियाणा)रेवाड़ी, 31 मार्च

डीसी यशेन्द्र सिंह ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि नेशनल हाइवे नंबर-48 व 352 पर पट्रोल पम्प व ढ़ाबों के सामने अवैध कट है उनको 30 अप्रैल तक बंद करें, ताकि इन कटो के कारण होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं को रोका जा सके। वे आज जिला सचिवालय में सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे-48 में 9 स्पोट व एनएच-352 में 2 स्पोट है जिन पर अधिकतर सडक़ दुर्घटनाएं होती है। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर खेड़ा, ओढी कट, बनीपुर चौक, खरखड़ा के डिवाईडर क्षतिग्रस्त है, इन्हें ठीक करवाएं। उन्होंने कहा कि निखरी कट पर सर्विस रोड की मरम्मत, मसानी कट पर रम्बल स्ट्रिप्स व साहबी ब्रिज पर साईन बोर्ड लगाएं। उन्होंने कहा कि नेशनल हाइवे नंबर-352 पर पाल्हावास व गुरावड़ा के अंडरपास कार्य को शीघ्र शुरू करवाने के लिए कार्यवाही करें ताकि इन स्थानों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकें।

डीसी ने कहा कि सडक़ दुर्घटना होने पर कोई भी व्यक्ति उसे अस्पताल पहुंचाएंगा तो पुलिस उससे सवाल नहीं करेगीं, इसलिए सडक़ पर कोई व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है तो उसे शीघ्र अस्पताल पहुंचाने का कार्य करें ताकि हम किसी की जिंदगी बचा सकें।

यशेन्द्र सिंह ने कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। सडक़ दुर्घटना में किसी की जान चली जाती है तो उस परिवार पर क्या बितती है इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। उन्होंने कहा कि यदि हम किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में सफल होते है तो इससे हमे आंतरिक संतुष्टिï भी मिलती है।

आरटीए सचिव गजेन्द्र ने बताया कि धारूहेडा पुल पर दिल्ली साईड की तरफ गढ्ढïे है तथा भगत सिंह चौक धारूहेड़ा में शिविर सडक़ से ऊंचा है जो दुर्घटना के कारण बने हुए है। डीसी यशेन्द्र सिंह ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता को निर्देश दिए कि इसका समाधान करें ताकि इससे कोई दुर्घटना न हो।

बैठक में एडीसी राहुल हुडडा, एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव, एसडीएम कोसली कुशल कटारिया, एसडीएम बावल संजीव कुमार, डीएसपी अमित भाटिया, सीटीएम रोहित कुमार, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग सचिन भाटी, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, एसएमओ डॉ राजबीर, एनएचएआई के गौरव सिंहगल, विवेक कुमार, अजमेर, टीएसआई जसबीर, एचएसएमबी के कार्यकारी अभियंता बिजेन्द्र, कार्यकारी अभियंता एचएसवीपी गौरव, कार्यकारी अभियंता विजय पाल, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...