Skip to main content

कारोबारियों के लिए अच्‍छी खबर! सालाना GST रिटर्न भरने की आखिरी तारीख बढ़ी, जानें अब क्‍या है नई डेडलाइन

 


केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 (FY20) के लिए वस्‍तु व सेवा कर का सालाना रिटर्न (Annual GST return) भरने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. इससे पहले सरकार ने समान अवधि के लिए जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की अवधि को 31 दिसंबर 2020 से बढ़ाकर 28 फरवरी 2021 तक कर दिया था. आइए जानते हैं कि अब कारोबारी कब तक जीएसटी रिटर्न दाखिल कर सकते हैं?


नई दिल्‍ली. केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 (FY 2019-20) के लिए वस्‍तु व सेवा कर का सालाना रिटर्न (Annual GST Return) भरने की समयसीमा 31 मार्च 2021 तक बढ़ा दी है. इससे पहले सरकार ने सालाना जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की अवधि को 31 दिसंबर 2020 से बढ़ाकर 28 फरवरी 2021 कर दिया था यानी केंद्र ने दूसरी बार कारोबारियों को रिटर्न दाखिल करने का अतिरिक्‍त समय दिया है. वित्त मंत्रालय ने कहा कि समयसीमा के भीतर रिटर्न भरने में करदाताओं को हो रही परेशनियों को ध्‍यान में रखते हुए सरकार ने वित्‍त वर्ष 2019-20 के लिए जीएसटीआर-9 (GSTR-9) और जीएसटीआर-9सी (GSTR-9C) भरने की अवधि बढ़ा दी है.

अवधि बढ़ाने से पहले ली गई चुनाव आयोग की मंजूरी

केंद्र सरकार ने सालाना जीएसटी रिटर्न भरने की अवधि बढ़ाने का फैसला चुनाव आयोग (Election Commission) की मंजूरी मिलने के बाद किया है. जीएसटीआर-9 सालाना रिटर्न है, जो जीएसटी के तहत रजिस्‍टर्ड टैक्‍सपेयर्स (Registered Taxpayers) को भरना होता है. वहीं, जीएसटीआर-9सी ऑडिट किए गए सालाना वित्तीय लेखा-जोखा और जीएसटीआर-9 का मिलान है. सालाना रिटर्न भरना सिर्फ उन करदाताओं के लिए जरूरी है, जिनका सालाना टर्नओवर (Annual Turnover) दो करोड़ रुपये से अधिक होता है. वहीं, 5 करोड़ रुपये से ज्‍यादा के सालाना टर्नओवर वाले रजिस्‍टर्ड कारोबारियों के लिये खरीद-बिक्री का मिलान ब्‍योरा जमा करना अनिवार्य होता है.

टैक्‍सपेयर्स को मिलेगा तैयारी करने का पर्याप्‍त समय

वित्‍त मंत्रालय (Ministry of Finance) ने कहा कि अब टैक्‍सपेयर्स को अपना सालाना जीएसटी रिटर्न दाखिल करने के लिए पर्याप्‍त समय मिल जाएगा. मंत्रालय के मुताबिक, अवधि बढ़ाने को लेकर अधिसूचना (Notification) जारी कर दी गई है. कारोबारियों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने महज 31 दिन का अवधि विस्‍तार दिया है, जो थोड़ा कम है. फिर भी टैक्‍स प्रोफेशनल्‍स (Tax Professionals) के लिए सभी जरूरी जिम्मेदारियां पूरा करने के लिये इतना समय पर्याप्त होगा.



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...