Skip to main content

राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों से कांग्रेस में खुशी की लहर, CM Gehlot बोले

 


Rajasthan Taaza Samachar: निकाय चुनाव परिणाम को देखें तो 52 से ज्यादा निकायों में Congress बोर्ड बनाती दिख रही है. इसमें कई निकायों में निर्दलीयों का भी सहारा लेना पड़ेगा.

Jaipur: राजस्‍थान के 20 जिलों में हुए 90 नगर निकायों के चुनाव परिणाम आज सामने आ गए हैं. प्रदेश की सत्‍ता पर काबिज कांग्रेस का प्रदर्शन इस चुनाव में बेहतरीन रहा है. कांग्रेस इस चुनाव में कई निकाय भाजपा से छीनने में कामयाब रही है. मुख्यमंत्री Ashok Gehlot के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों को इस चुनाव में सराहा गया है, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जमीनी स्तर पर की गई मेहनत भी रंग लाई है.


20 जिलों के 90 निकाय के चुनाव परिणाम राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कर दिए गए हैं. 3035 वार्डों में से 3034 वार्डों के चुनाव परिणाम जारी कर दिये गये है. जिसमें सबसे ज्यादा 1197 वार्डों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की. वहीं, भाजपा 1140 वार्ड जीतने में कामयाब रही. 634 वार्डों में निर्दलीय, 46 वार्डों में NCP, 13 वार्डों में RLP, 03 वार्डों में CPIM और 01 वार्ड में BSP प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है.

निकाय चुनाव परिणाम को देखें तो 52 से ज्यादा निकायों में Congress बोर्ड बनाती दिख रही है. इसमें कई निकायों में निर्दलीयों का भी सहारा लेना पड़ेगा. सदस्य पदों के आए चुनाव परिणाम के बाद अब 1 फरवरी को अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए लोक सूचना जारी हो जाएगी, जिसके लिए 7 फरवरी को चुनाव होंगे और परिणाम जारी होंगे. वहीं, 8 फरवरी को उपाध्यक्ष का चुनाव होगा.

इधर, निकाय चुनाव परिणाम पर मुख्यमंत्री Ashok Gehlot का ट्वीट कर कहा, 'आज आए 90 नगरीय निकाय के चुनावों के नतीजे सुखद हैं. कांग्रेस पार्टी के सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनायें. मतदाताओं का आभार तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं को उनकी मेहनत के लिये धन्यवाद और जीत की बधाई. परिणामों में मत प्रतिशत भी कांग्रेस का अधिक है और विजयी पार्षदों की संख्या भी कांग्रेस पार्टी की ज्यादा है. अधिकांश जगह कांग्रेस पार्टी के बोर्ड बनेंगे



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत का प्लॉस्टर गिरा:घटना के समय 6 महिलाएं मौजूद थीं, सभी को दूसरी जगह शिफ्ट किया

  घटना वाले कक्ष की छत के हालात रेवाड़ी में स्थित सरकारी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत से प्लॉस्टर गिर गया। प्लॉस्टर गिरने के समय 6 महिलाएं मौके पर मौजूद थी। जिन्हें घटना के बाद अस्पताल के दूसरे कक्ष में शिफ्ट किया गया। घटना से अस्पताल में भर्ती मरीजों में दहशत का माहौल बन गया था। रेवाड़ी अस्पताल स्थित जच्चा बच्चा कक्ष में वीरवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे छत से प्लॉस्टर गिर गया। प्लॉस्टर एक महिला के पास में गिरा, जिससे जच्चा-बच्चा कक्ष में चीख-पुकार मच गई। ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत अस्पताल प्रबंधन को बताया। जिसके बाद मरीजों को वहां से फर्स्ट फ्लोर पर शिफ्ट किया गया। डिलीवरी मरीज थी ज्यादा रेवाड़ी अस्पताल के में डिलीवरी के लिए आई गर्भवती महिलाओं की संख्या ज्यादा हो गई थी। जिसके कारण ग्राउंड फ्लोर पर भी डिलीवरी के बाद महिलाओं को यहां रखा गया था। हादसा हुआ तो मौजूद महिलाओं के परिजन बिफर गए। जिन्होंने कहा कि यहां पर महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने ऐसे कमरे में रखा है, जहां पर कभी भी हादसा हो सकता है।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट:CLU के बदले 30-50 करोड़ रुपए मांगने के आरोप; 12 साल पुराना है केस

  कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट में चालान पेश किया गया है।               कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट में चालान पेश किया गया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने करीब 12 साल पुराने भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व हेल्थ मिनिस्टर राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ नारनौल कोर्ट में पीसी एक्ट के तहत चालान पेश किया है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इससे राव नरेंद्र की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष पर आरोप है कि उन्होंने धर्मेंद्र कुहाड़ से पलवल में 30 एकड़ जमीन की सीएलयू (CLU) कराने की एवज में 30 से 50 करोड़ रुपए की डिमांड की थी। धर्मेंद्र कुहाड़ ने इसका स्टिंग ऑपरेशन करके ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली थी, जिसकी सीडी बनाकर उसने इनेलो के तत्कालीन विधायक रामपाल माजरा को दी। रामपाल माजरा ने साल 2014 में प्रदेश के लोकायुक्त के पास शिकायत नंबर 44 दर्ज कराई थी। इनेलो की ओर से स्टिंग ऑप...