Skip to main content

नगरपरिषद चैयरपर्सन व वैश्य समाज के पार्षदों को किया सम्मानित

 


नगरपरिषद चैयरपर्सन व वैश्य समाज 

के पार्षदों को किया सम्मानित

अग्रवाल भवन रेवाड़ी में रविवार 

को अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित 

105 कॉलेजियम सदस्यों की 

पहली बैठक आयोजित की गई। 

सभा के प्रधान राधेश्याम गुप्ता

ने नई कार्यकारिणी का स्वागत 

करते हुए कहा कि मुझे आशा है कि अग्रवाल सभा के सभी 

सदस्य समाज की भलाई के 

लिए एकजुट रहेंगे व मुझे आपने 

फिर से प्रधान चुन जो जिम्मेदारी 

दी गई उसे पूरा करने का प्रयास 

करेंगे, जब भी समाज के किसी 

व्यक्ति को मेरी आवश्यकता 

होगी वे 24 घंटे सेवा में हाजिर 

मिलेंगे। इस कार्यक्रम में वैश्य

समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों 

राजेन्द्र सिंहल, भूपेंद्र गुप्ता

व मनीष गुप्ता का पटका व 

महाराजा अग्रसैन जी की मोतियों 

जड़ित माला पहला कर सम्मानित 

किया। कार्यक्रम में अग्रवाल सभा 

के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में 

मुख्यातिथि के रूप में पधारी 

नगरपरिषद की चेयरपर्सन पूनम 

यादव का बुके देकर स्वागत 

किया। इस अवसर पर समाज 

की निःस्वार्थ सेवा करने वाले 

शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता बाबू 

मानसिंह गुप्ता, सीए अजय 

ऐरन, भाजपा रेवाड़ी मंडल 

अध्यक्ष दीपक मंगला व नई 

अनाजमंडी के प्रधान राधेश्याम 

मित्तल को विश्व हिंदू परिषद

का जिलाध्यक्ष बनने पर विशेष 

रूप से सम्मानित किया गया। 

मंच का कुशल संचालन नरेश 

मित्तल ने किया। सभा के सचिव 

विनयशील गोयल कोसली वाले 

ने नगरपरिषद चेयरपर्सन पूनम 

यादव से महाराजा अग्रसेन 

चैक का विस्तार करने का 

आग्रह किया और सभी समाज 

के भवनों के लिए पुराना कोर्ट 

के पास खाली पड़ी जमीन पर 

पार्किंग बनाने की मांग की, जिस 

पर पूनम यादव ने कहा कि वे 

नगरपरिषद की 3 फरवरी को 

होने वाली बैठक में इसे रख 

पास कराने का प्रयास करेंगी।इस 

कार्यक्रम में अग्रवाल सभा की 

ओर से समाज की भलाई के 

लिए कुछ समितियां बनाने का 

प्रस्ताव रखा गया जिसपर सभी 

ने सहमति जताई। सभा के प्रधान 

राधेश्याम गुप्ता ( बीएमजी ग्रुप 

) ने पत्थर घटी स्थित अग्रवाल 

धर्मशाला में दुकान किराए पर 

देने, छिपटवाड़ा स्थित अग्रवाल 

धर्मशाला, समाज के लोगों के 

लिए मेडिकल फैसिलिटी व 

एक बड़ा अग्रसेन भवन बनाने 

के लिए भी सहयोग व विचार 

मांगे। सभा के उपप्रधान मुकेश 

गुप्ता भट्टे वाले ने सभी मेहमानों 

व सभा के सदस्यों का कार्यक्रम 

में पधारने पर आभार व्यक्त

किया।इस अवसर पर कोषाध्यक्ष

प्रेम प्रकाश भालखी वाले, 

महासचिव बनवारी लाल, पूर्व

पार्षद बलजीत यादव, ब्रिज लाल 

गोयल, दिनेश गोयल डिनको 

मोटर्स, राजू भट्टे वाले, दीपक 

पाल्हावासिया, अरुण गुप्ता, सोनू 

उर्फ सुरेन्द्र गुप्ता, महेंद्र गोयल, 

प्रेम शंकर गोयल, अमित गुप्ता, एडवोकेट तरुण गर्ग, मुकेश 

गुप्ता, रवि अग्रवाल, रिपुदमन 

गुप्ता, बजरंग लाल, नीरज 

अग्रवाल, बी.डी. अग्रवाल, युवा 

जिलाध्यक्ष एडवोकेट नितेश 

अग्रवाल, संदीप गोयल, संजीव 

अग्रवाल, समेत भारी संख्या में 

गणमान्य लोग उपस्थित रहे



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...