Skip to main content

IRCTC Update: बदल गया ट्रेन टिकट बुकिंग का अंदाज, IRCTC की नई वेबसाइट, मोबाइल ऐप लॉन्च

 


नई दिल्ली: IRCTC Update: आज से ट्रेन टिकट बुक (Train Ticket Booking) करने का अंदाज बदल गया है, रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने IRCTC की नई वेबसाइट और मोबाइल ऐप का उद्घाटन किया. IRCTC का दावा है कि नई वेबसाइट से यात्रियों का टिकट बुक करने का अनुभव बदलने वाला है. टिकट बुक करना पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा. 


IRCTC की नई वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search की सूरत बिल्कुल बदल गई है. ये पहले से ज्यादा सुलझी हुई और साफ सुधरी लग रही है. एक नजर डालते हैं कि IRCTC ने कुछ नए फीचर्स जोड़े हैं वो क्या हैं, और इससे यात्रियों को कैसे फायदा पहुंच सकता है. 


नई IRCTC वेबसाइट में नया क्या ?

1- IRCTC के ओपनिंग पेज (Opening Page) पर ही आपको सभी जानकारियां भरकर सर्च (Search) करने का ऑप्शन मिलेगा. यानि स्टेशनों के नाम, क्लास, तारीख, कैटेगरी आपको पहले पेज पर ही भरना है और सर्च करना है. 
2- अगला पेज ट्रेनों के सुझाव का खुलेगा, जो दोनों स्टेशनों के बीच आपके द्वारा भरी गई डिटेल्स के आधार पर होगा. 
3- इस पेज पर आपको ट्रेनों के नाम, उनकी टाइमिंग, AVAILABLE सीट, सभी क्लास (Class) का किराया (Fare) एक ही जगह पर मिलेगा, आपको बार बार क्लिक करके देखने की जरूरत नहीं होगी. 
4- अगर आप अपने यात्रा की तारीख बदलना चाहते हैं और ये देखना चाहते हैं कि आगे क्या स्टेटस है, तो 'Book Now' के साथ ही 'Other Dates' का ऑप्शन दिया गया है, जिससे आप आगे की तारीखों का स्टेटस भी देख सकेंगे कि ट्रेन में सीट AVAILABLE है या नहीं. 
5- अगर जिस तारीख का टिकट वेटिंग में है, तो IRCTC का फीचर ये भी बता देगा कि उसके कंफर्म होने का कितना चांस (confirmation  probability) है. इससे आप ये फैसला ले सकेंगे कि आपको उस तारीख का टिकट बुक करना है या नहीं. पहले भी ये फीचर था लेकिन अब ये आसान हो गया है.
6- जैसे ही आप Book Now पर क्लिक करेंगे तो Log In पेज खुलेगा जहां से आप टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं. 


यात्रियों की 'डिटेल्स' याद रखेगा IRCTC


1- नई वेबसाइट आपके पिछले भुगतान (Previous Payments) का विवरण भी सेव करके रखेगी. जिसे आप जब चाहे देख सकेंगे
2- IRCTC ने Frequent यात्रियों के लिए इसमें नया फीचर जोड़ा है, ये अपने आप ऐसे यात्रियों को उनकी भविष्य की यात्राओं के लिए सुझाव देता है. 
3- IRCTC की नई वेबसाइट आपके पुराने यात्रा विवरण को भी याद रखेगी, यानी अगली बार जब आप टिकट बुक करेंगे तो टाइपिंग का समय बचेगा और गलतियों की गुंजाइश भी कम होगी 
4- पेमेंट डिटेल भरने के लिए अलग से एक विंडो खुलती है, ताकि अगर कोई गलती दिखे तो उसे सुधारा जा सके
5- अगर कोई रीफंड है तो उसका स्टेटस भी अब आप वेबसाइट पर ही देख सकेंगे. 
6- टिकट बुकिंग के साथ ही खाना, होटल के कमरे की बुकिंग अब सबकुछ एक जगह पर होगी, यानी यात्री की सभी जरूरतें एक जगह एक साथ ही पूरी हो जाएंगी 
7- 'रेगुलर' या 'फेवरेट' यात्राओं को ऑटोमैटिकली बुक किया जा सकेगा. सिर्फ उससे जुड़ी जानकारियां भरनी होंगी


नए मुकाम पर IRCTC 


1- आज 83 परसेंट टिकटों का रिजर्वेशन ऑनलाइन तरीके से होता है
2- ई टिकटिंग वेबसाइट पर बुकिंग की क्षमता 2014 की तुलना में 2000 रुपये टिकट प्रति मिनट से बढ़कर 25,000 टिकट प्रति मिनट तक हो गई है. 
3- 2014 से पहले ई-टिकटिंग वेबसाइट पर 40,000 लोग एक ही समय पर लॉग इन कर सकते थे, जिनकी संख्या बढ़कर 5,00,000 हो चुकी है. 

इस मौके पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने SBI-IRCTC क्रेडिट कार्ड की भी जानकारी दी, उन्होंने कहा कि सभी रेल कर्मी SBI-IRCTC क्रेडिट कार्ड लें, और इस कार्ड के जरिए टिकट बुकिंग कर रेल यात्रा करें. आपको बता दें कि रोजाना 8 लाख टिकट IRCTC पर बुक होते हैं. 



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...