Skip to main content

नए साल के जश्न के लिए नियम: होटल-रेस्तरां में पूरे परिवार के साथ नहीं जा पाएंगे आप

 


  • पहली बार गुड़गांव में एमजी रोड नहीं रहेगी बंद, पहले के मुकाबले इस बार कई जगह डिस्काउंट भी कम।
  • गुड़गांव में होटल में बच्चों और माता-पिता के साथ जश्न मनाने पर पाबंदी।
  • दिल्ली में 31 दिसंबर की रात 11 बजे से 1 जनवरी की सुबह 6 बजे तक रहेगा कर्फ्यू।
  • नया साल 2021 सभी के लिए खुशियां लेकर आए, इसी उम्मीद से सभी लोग नए साल का जश्न अपने परिवार वालों के मनाते हैं। लेकिन इस बार लोग अपने बच्चों और माता-पिता के साथ जश्न मनाने बाहर नहीं जा पाएंगे। राजधानी में नए साल के जश्‍न पर पाबंदियां लगा दी गई हैं। नए नियम के अनुसार, पब्लिक प्‍लेसेज पर 5 से ज्‍यादा लोग एक साथ जमा नहीं हो सकेंगे। राजधानी में 31 दिसंबर की रात 11 बजे से 1 जनवरी की सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। वहीं फरीदाबाद में भी नए साल के जश्न पर रोक लगा दी गई है और गुरुग्राम में लोग होटल, रेस्तरां में पूरे परिवार के साथ नहीं जा पाएंगे। कई जगहों पर 6 साल से कम उम्र के बच्चे को एंट्री नहीं दी जाएगी।

    होटल में बच्चों और माता-पिता के साथ जश्न मनाने पर पाबंदी

    नए साल के जश्न के मौके पर संक्रमण न बढ़े इसे लेकर सार्वजनिक स्थलों से लेकर होटल, रेस्तरां और क्लब पर पुलिस कड़ी नजर रखेगी। पार्टी हॉल में कुल क्षमता के 50 प्रतिशत लोग ही शामि‍ल हो सकेंगे। खुली जगह में आयोजित होने वाली पार्टियों में ज्यादा से ज्यादा 500 लोग शामिल हो सकेंगे। पार्टी में 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों, 10 साल से कम उम्र का बच्चों, गर्भवती महिला व कोरोना संक्रमित व्यक्ति को शामिल नहीं किया जा सकेगा। इस दौरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सामाजिक दूरी का भी पालन करना होगा। वहीं कंटेनमेंट जोन एरिया में पार्टी का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। हर बार जहां हर आयु वर्ग के लोग इन कार्यक्रमों का हिस्सा बन पाते थे, वहीं अपने परिवार के साथ जाने वाले लोग छोटे बच्चों को लेकर नहीं जा सकेंगे। कई जगह एज लिमिट भी तय की गई है।
  • न्यू ईयर सेलिब्रेशन प्रोग्राम में पिछले वर्षों तक लोगों को कपल एंट्री, फैमिली एंट्री के साथ डिस्काउंट दिया जाता था। लेकिन कोरोना के कारण इस बार डिस्काउंट ऑफर भी नहीं देखने को मिल रहा है। बहुत कम जगह ही 10 से 15 प्रतिशत डिस्काउंट एंट्री पर दी जा रही हैं। पहली बार एमजी रोड को पूरी तरह बंद नहीं किया जा रहा है, लेकिन हालात काबू रखने के लिए सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर रोक रहेगी।
  • अधिकतर लोग घर पर ही सेलिब्रेट करने के मूड में
    अब तक जहां शहर में कई बड़े सेलिब्रिटी न्यू ईयर प्रोग्राम का हिस्सा बनते थे, लेकिन इस बार अधिकतर लोग घर पर ही सेलिब्रेट करने के मूड में हैं। कोविड-19 के चलते सभी ने इस बार अपने सेफ्टी मेजर्स तय किए हैं।


Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...