Skip to main content

रेवाड़ी नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव ने जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया

 



रेवाडी नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव ने जीत के बाद विजय रैली निकाल अपनी जीत का श्रेय पार्टी के स्थानीय नेताओं व समर्थकों को दिया। विजय रैली सेक्टर स्थित नगर परिषद चेयरपर्सन के आवास से शुरू होकर राजीव चौक, बावल चौक, अग्रसेन चौक, घंटेश्वर मंदिर होते हुए झज्जर चौक रामुपरा हाउस में समाप्त हुई। इस दौरान शहर के लोगों ने फुल मालाओं से नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव के काफिले को जोरदार स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ा बजाकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

नप चेयरपर्सन ने कहा कि यह जीत समर्थकों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। जिस तरह भाजपा पार्टी प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में तेजी से कार्य कर रहीं है, उन्हीं के नक्शे कदम पर चल कर मैं भी रेवाड़ी की जनता के लिए दिन-रात कार्य करूंगी। उन्होंने  कहा कि शहर की जनता ने भाजपा को विजयी बनाकर विश्वास जता दिया है कि लोगों को भाजपा की नीतियों व कार्यशैली पर पूरा भरोसा है।

पूनम यादव ने कहा कि रेवाड़ी में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सहित सभी स्थानीय नेताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा है। मैं पार्टी के सभी वरिष्ठ व स्थानीय नेताओं का चुनाव में  मेरा सहयोग करने के लिए धन्यवाद करती हूं।

चुनाव प्रभारी एवं पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव को उनके आवास पर पहुंचकर अपना आर्शीवाद दिया। उन्होंने  कहा कि यह भाजपा की ही नहीं बल्कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत हैं। संकल्प पत्र में शामिल प्रत्येक घोषणा को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने रेवाड़ी की जीत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मतगणना के दौरान रेवाड़ी चेयरपर्सन पूनम ने यादव ने 31 में से 27 वार्डो में बढ़त बनाए रखी, यह अपने आप में एक बड़ी बात हैं।

गौरतलब है कि रेवाड़ी नगर परिषद प्रधान पद के चुनाव में भाजपा की पूनम यादव विजेता बनी है। पूनम यादव ने अपनी प्रतिद्वदी उम्मीदवार को 2087 वोटों से मात दी है। नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव ने पहले राउंड से ही बढ़त लेनी शुरू कर दी तथा पूरे 16 राउंड तक नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव ने  बढ़त बनाए रखी। किसी भी राउंड में कोई उसने आगे नहीं निकल पाया।

इस अवसर जिला अध्यक्ष हुकमसिंह यादव, अजीत कलवाड़ी, डाॅ अरविंद यादव,   जिला प्रमुख शशीबाला, सतीश खोला, रत्नेश बंसल, सुनील मुसेपुर, वंदना पोपली, पारिसा शर्मा,  यशवंत भारद्वाज, अमित यादव,  अजय काटीवाल,  अजय पाटोदा, सत्यदेव यादव, दीपक मंगला, प्रीतम चैहान,  नीतू चैधरी, महेश स्वामी, नवीन शर्मा, दीपेश भार्गव, विवेक ढींगरा, एडवोकेट अनिल यादव, संदेश यादव, अजय यादव, उषा आर्य, कृपा जैमिनी, मंजू मुसेपुर, शर्मिला यादव, जीतू, रामपाल यादव, एडवोकेट देवेंद्र यादव, एडवोकेट सुरेश, एडवोकेट विनय रेवाडिया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...