Skip to main content

रेलवे कराएगा चार ज्योतिर्लिंग के दर्शन

 


यात्रा 27 जनवरी को जालंधर से शुरू होकर लुधियाना चंडीगढ़ दिल्ली के रास्ते रेवाड़ी अलवर व जयपुर होते हुए सात रात व आठ दिन की अवधि में पर्यटकों को महाकालेश्वर ओंकारेश्वर नागेश्वर एवं सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारकाधीश मंदिर और साबरमती आश्रम के दर्शन कराएगी।

रेवाड़ी: यदि अभी तक ज्योतिर्लिंगों के दर्शन नहीं किए हैं तो रेलवे द्वारा विशेष पैकेज तैयार किया गया है। इंडियन रेलवे कैटरिग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आइआरसीटीसी) ने भारतीय रेलवे के साथ मिल कर चार ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने के लिए विशेष पैकेज तैयार किया है। इसमें उज्जैन के महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, गुजरात के द्वारका स्थित नागेश्वर एवं सोमनाथ मंदिर शामिल है। इस यात्रा की शुरुआत 27 जनवरी को जालंधर से शुरू होगी।

यह यात्रा 27 जनवरी को जालंधर से शुरू होकर लुधियाना, चंडीगढ़, दिल्ली के रास्ते रेवाड़ी, अलवर व जयपुर होते हुए सात रात व आठ दिन की अवधि में पर्यटकों को महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर एवं सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारकाधीश मंदिर और साबरमती आश्रम के दर्शन कराएगी। ट्रेन में एसी तथा नान एसी दोनों प्रकार के कोच रहेंगे।

आइआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील तरनेजा ने बताया कि यात्रा के दौरान नाश्ता, भोजन, गंतव्य स्टेशन पर धर्मशाला में रहने तथा स्टेशन से धर्मशाला तक बस से लाने व ले जाने की व्यवस्था आइआरसीटीसी द्वारा की गई है। इसके अलावा आइआरसीटीसी एक अनुभवी टूर मैनेजर भी यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखने के लिए साथ में भेजेगी। इस ट्रेन का किराया स्लीपर श्रेणी में 7,560 रुपये प्रति व्यक्ति तथा थ्री एसी श्रेणी में 12,600 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है।

वाट्सएप से ले सकते हैं जानकारी

यात्री वाट्सएप के जरिए भी यात्रा के बारे में जानकारी ले सकते हैं। संयुक्त महाप्रबंधक (पर्यटन) योगेंद्र सिंह गुर्जर के अनुसार जयपुर, अलवर तथा रेवाड़ी से बैठने वाले यात्री वाट्सएप नंबर 9001094705 व 8595930998 से यात्रा संबंधी पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रेन की बुकिग सुविधा आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...