Skip to main content

मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए भरे जाएंगे फार्म

 

रेवाड़ी : जिन लोगों ने अभी तक अपने मतदाता पहचान पत्र नहीं बनवाएं हैं या फिर मतदाता पहचान पत्र में सुधार करना है वे 28 व 29 नवंबर को अपने नजदीकी मतदान केंद्रों पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी यशेंद्र सिंह ने बताया कि एक जनवरी 2021 को अर्हता तिथि मानकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। इसलिए 28 व 29 नवंबर को सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने मतदान केंद्र पर आम जनता से फार्म प्राप्त करेगें। इसकी जांच सुपरवाईजरों, जिले के निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों या सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों व कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी। उन्होंने सभी बीएलओ को समय पर अपने मतदान केंद्र पर रहकर आमजन से फार्म प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों, सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को विशेष अभियान तारीखों के दौरान की गई जांच की रिपोर्ट उसी दिन शाम को पांच बजे तक भिजवाने के निर्देश दिए। इस दौरान अनुपस्थित पाये गये बीएलओ के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। किसी का नाम फोटोयुक्त मतदाता सूची में दर्ज नही हैं तो अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए फार्म नंबर 6 भरना होगा। जिनकी आयु एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो गई है अर्थात जिनका जन्म एक जनवरी 2003 से पूर्व हुआ हो तथा वह जिले का निवासी हो वह अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करने हेतु फार्म नंबर 6 भर सकता हैं। अपना नाम व मृतक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने के लिये फार्म नंबर 7 भरे, अपने विवरण में संशोधन करवाने के लिये फार्म नंबर 8 भरे। एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र पर अपना नाम स्थानांतरण करवाने के लिये फार्म नंबर 8 क भर सकता हैं। मतदाता फार्म www.ठ्ठ1ह्यश्च.द्बठ्ठ पोर्टल पर जाकर आनलाइन भी भर सकते हैं। इसके लिये अपना हाल ही में खिचवाया हुआ रंगीन पासपोर्ट फोटो, जन्म तिथि व रिहायशी के प्रमाण की वास्तविक प्रति स्कैन करके अपलोड करना होगा।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...