Skip to main content

कोरोना से दो और मौत, 72 नए संक्रमित

 

रेवाड़ी : जिले में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को 72 नए संक्रमण के मामले आए, वहीं दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। जिले में अब तक कुल 60 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। दोनों लोग शहर के ही रहने वाले थे। 68 वर्षीय महिला का नार्दन सेंट्रल रेलवे अस्पताल दिल्ली में तथा 65 वर्षीय पुरुष का गुरुग्राम के निजी अस्पताल में निधन हो गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 1,16,127 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 10,242 कोरोना संक्रमण के मामले मिले हैं। इनमें 9,697 नागरिक कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमण के 485 मामले सक्रिय रह गए हैं। इसके अलावा 104965 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 920 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिला में कुल 485 सक्रिय मामलों में से 43 विभिन्न अस्पतालों में जबकि 442 संक्रमित नागरिक घर पर एकांतवास किए गए हैं। सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से जारी मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिला में संक्रमित 72 नागरिकों में से 41 रेवाड़ी शहर, चार-चार बावल व पुलिस लाइन, 3-3 धारूहेडा व जाडरा, 2 कोसली, रामगढ़ व ततारपुर तथा एक-एक मामला बाबडौली, बोलनी, बिठवाना, गोलियाका, कुंभावास, मामडिया ठेठर, रामपुरा, बुढ़पुर, बोलनी, पिथनवास व रोजका से संबंधित हैं। 60 नागरिक हुए स्वस्थ शनिवार को जिले से संबंधित 60 कोरोना संक्रमित नागरिक स्वस्थ हुए। इनमें से 29 रेवाड़ी शहर, 7-7 धारूहेड़ा व पाली, 3-3 बावल व कोसली तथा एक-एक बवाना गुर्जर, ढोकिया, नंगली परसापुर, ईब्राहिमपुर, लाला, मलेशियावास, मुरलीपुर, तुर्कियावास, बगथला, टांकडी व पीथड़ावास से संबंधित हैं। जगह-जगह सैंपलिग आरंभ कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर सैंपलिग प्रक्रिया बढ़ा दी गई है। इसके तहत शहर के भाड़ावास गेट के समीप डा. नमीता के नेतृत्व में फार्मासिस्ट श्याम शर्मा, एएनएम मुन्नी देवी, गोल्डी, अनीता कुमारी, पूनम, हीरालाल तथा आशा वर्कर पूनम, माया, परमजीत, मंजू, पिकी, सुमन, सुमनलता, विनिता, जानकी, रीना, वीना, नूतन आदि ने सैकड़ों लोगों की सैंपलिग की।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...