Skip to main content

हरियाणा की शादियों में भी मेहमानों की संख्या तय, मैरिज हॉल में 50 और फार्म हाउस में 100 लोगों को बुलाने की इजाजत

 


कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए अब हरियाणा सरकार ने भी दिल्ली और उत्तर प्रदेश की तरह शादी में मेहमानों के शामिल होने की संख्या सीमित कर दी है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, रोहतक, पानीपत और हिसार जिलों में होने वाली शादियों में मैरिज हॉल में 50 लोग, जबकि खुले स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों में 100 लोग इकट्ठा हो सकते हैं। वहीं बाकी अन्य जिलों में मैरिज हॉल में 100 और खुले स्थानों में 200 लोगों के जमावड़े की अनुमति दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आदेश 26 नवंबर से प्रभावी होंगे।

इससे पहले दिल्ली सरकार ने अपने यहां शादी समारोहों में मेहमानों को बुलाने की संख्या घटाकर 200 से 50 कर दी है, जबकि नोएडा और गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में यह संख्या 100 है।

हरियाणा में भी फिर बढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ

बता दें कि, हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मामले गिरावट के बाद फिर से उछाल लेने लगे हैं। राज्य में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 2663 नए मामले आने के बाद राज्य में इस महामारी के पीड़ितों की कुल संख्या 2,19,963 हो गई है जिनमें से 1,97,335 अब तक ठीक हो चुके हैं तथा 28 और मरीजों के दम तोड़ देने से इस महामारी से मृतकों का आंकड़ा भी बढ़कर 2216 पहुंच गया है।

सरकार की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोरोना संक्रमण दर 6.88 प्रतिशत, रिकवरी दर 89.71 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.01 प्रतिशत है। राज्य के हालांकि सभी 22 जिले कोरोना की चपेट में हैं, लेकिन गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में अपेक्षाकृत कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ना जारी है। राज्य में कोरोना के गुरुग्राम में 866, फरीदाबाद 534, सोनीपत 134, हिसार 135, अंबाला 56, करनाल 58, पानीपत 62, रोहतक 136, रेवाड़ी 2०6, पंचकूला 35, कुरुक्षेत्र 21, यमुनानगर 35, सिरसा 43, महेंद्रगढ़ 66, भिवानी 35, झज्जर 38, पलवल 23, फतेहाबाद 46, कैथल 58, जींद 54, नूंह 13 और चरखी दादरी में 17 मामले आए।

राज्य में कोरोना से अब तक 2216 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 1523 पुरुष, 692 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर है।  राज्य में आज गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार और रोहतक में तीन-तीन, सोनीपत, अंबाला, करनाल, रेवाड़ी और फतेहाबाद में दो-दो तथा पंचकूला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, महेंद्रगढ़, भिवानी और जींद में एक-एक मौत हुई है। 



 

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...