Skip to main content

मंगलवार को 117 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए

 


कोरोना से डरना शुरू कर दीजिए, क्योंकि हम जो बता रहे हैं वह बेहद भयावह है। मंगलवार को कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई। मूतकों में वालों में शहर के एक सेक्टर की रहने वाली 58 वर्षीय महिला व एक गांव निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। महिला जहां 



पीजीआइ रोहतक भर्ती थी, वहीं बुजुर्ग शहर के ही निजी अस्पताल में भर्ती थे। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 54 हो गई है। आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि इस माह कोरोना से 17 लोग दम तोड़ चुके हैं। महज 24 दिनों में 17 लोगों की मौत का यह आकड़ा वाकई में डराने वाला है। 117 नए संक्रमित मिले जिले में मंगलवार को 117 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है। वहीं 169 लोग स्वस्थ हुए हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 111129 सैंपल लिए गए हैं जिनमें 9904 कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमण के 579 मामले सक्रिय हैं। शेष 782 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिला में 9271 नागरिक कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं। इसी प्रकार 100443 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय कुल 579 मामलों में से 45 विभिन्न अस्पतालों में जबकि 534 कोरोना संक्रमित घर पर एकांतवास में हैं। सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा जारी मेडिकल हेल्थ बुलेटेन के अनुसार मंगलवार को मिले में 117 नए कोरोना संक्रमित मामलों में से 98 रेवाड़ी शहर, 2-2 कोसली व बूढपुर, तथा एक-एक केस बनीपुर, भूडपुर, संगवाडी, पुंसिका, टींट, सहारनवास, पिथनवास, धारूहेडा़, डूंगरवास, जोनावास, करनावास, पाली, फिदेडी, चिल्हड व जाहिदपुर से संबंधित हैं। 169 नागरिक हुए स्वस्थ मंगलवार को जिले से संबंधित 169 कोरोना संक्रमित नागरिक स्वस्थ हुए हैं। इनमें से 73 रेवाड़ी शहर, 43 धारूहेड़ा, 19 बावल, 6 बीएमजी माल, 4-4 गोकलगढ, बेरलीकलां व भाड़ावास, 3 गुगोढ व मीरपुर, 2-2 गंगायचा अहीर, डहीना, बीकानेर तथा एक-एक बीदावास, ढोकिया, खिजूरी व नयागांव से हैं। जब तक दवा नहीं तब नहीं करें ढिलाई उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने कहा कि इस महामारी को हलके में लेने की गलती नहीं करें। जब तक कोरोना की दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं के सिद्धांत पर चलते हुए मास्क का उपयोग करें और एक दूसरे से उचित शारीरिक दूरी बनाकर रखें। हर व्यक्ति अपनी जेब में पांच से सात मास्क रखें तथा जिनके पास मास्क नही हैं उसे उपलब्ध कराते हुए मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...