Skip to main content

कोरोना महामारी से जंग:हरियाणा में 100 से ज्यादा लोगों के जमा होने पर पाबंदी, राजधानी दिल्ली से सटे 6 जिलों में 50 लोगों की लिमिट

 


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल कोविड प्रोटोकॉल संबंधी गाइडलाइन के बारे में जानकारी सांझा करते हुए।
  • प्रदेश में ज्यादा प्रभावित 6 जिलों में गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक में सबसे ज्यादा असर
  • नाइट कर्फ्यू को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा-रात को लोग ज्यादा इक्कट्ठे नहीं होते, भीड़ हमेशा दिन में ही रहती है
  • हरियाणा में कोरोना ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। इसका सबसे ज्यादा प्रकोप प्रदेश के दिल्ली से सटे 6 जिलों गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक, पलवल और नूंह में देखने को मिल रहा है। इसी के चलते अब हरियाणा सरकार सख्त हो गई है और इन 6 जिलों में भीड़ को काबू करने पर फैसला लिया है। राज्य में किसी भी समारोह में लोगों की संख्या 100 कर दी है। समारोह में अब 26 नवंबर से 100 से ज्यादा लोग इकट्ठा होने पर पूरी तरह से रोक रहेगी, लेकिन इन 6 जिलों में 50 से ज्यादा लोग इकट्‌ठा नहीं हो सकते।

    कोविड 19:हरियाणावासियों को कैसे मिलेगी कोरोना वैक्सीन और किसे लगेगा इंजेक्शन, CM मनोहर लाल की जुबानी जानिए

    मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कोरोना प्रभावित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा में शामिल हुए। बैठक के बाद मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में 6 जिले ज्यादा प्रभावित हैं। ये सभी जिले एनसीआर में आते हैं। इनमें भी गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक में असर ज्यादा है। इसी के चलते जहां राज्य में शादी या ऐसे ही सामाजिक समारोहों में 100 लोग शामिल हो सकते हैं, वहीं गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक, पलवल और नूंह में 50 से ज्यादा लोग इक्कट्ठे नहीं हो सकते।

    हालांकि पड़ोसी राज्यों में नाइट कर्फ्यू को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में रात्रि कर्फ्यू लगाने की अभी कोई जरूरत नहीं है। वैसे भी नाइट कर्फ्यू लगाने का कोई खास फायदा नहीं है, क्योंकि रात को लोग ज्यादा इक्कट्ठे नहीं होते हैं। भीड़ हमेशा दिन में ही रहती है, इसलिए दिन में भीड़ से निपटने के लिए सख्ती से आदेश दिए हैं।

    बता दें कि अभी तक राज्य के हर जिले में 200 आदमी एक साथ इकट्ठा हो सकते थे। हरियाणा में कोरोना के हर रोज करीब दो हजार केस आ रहे हैं। इससे सरकार खासी चिंतित है। ऐसे में सरकार की तरफ से एक जगह पर 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ इक्कट्ठा करने पर अनुमति लेने का प्रावधान किया गया है। सीएम ने बताया कि राज्य में कल से शादियां शुरू होने वाली हैं। शादियों में कोरोना बम फूटने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता था, लेकिन अब भीड़ की संख्या कम कर दिए जाने के बाद राहत मिल सकती है, हालांकि जिन परिवारों में शादियां हैं और जिन्होंने 200 लोगों को बुलाने की मंशा से कार्ड बांट रखे हैं, उन्हें आर्थिक व पारिवारिक हर तरह की दिक्कत आ सकती है।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...