Skip to main content

कोरोना इफेक्ट:संक्रमण बढ़ रहा, शादी में 100 लोगों को छूट; कार्यक्रम इंडोर हॉल में है तो 50 की ही अनुमति

 

  • जिन्हें पहले अनुमति दी जा चुकी, उन पर भी लागू होंगे नए आदेश
  • एनसीआर के 6 जिलों पर पाबंदियां, इनमें रेवाड़ी, गुड़गांव व फरीदाबाद भी शामिल
  • इसलिए सख्ती... रेवाड़ी शहरी क्षेत्र में ही पहली बार एक साथ 98 केस आए


  • कोरोना की रफ्तार पहले से भी तेज है। इसलिए सरकार ने फिर से सख्ती करना शुरू कर दिया है। शुरूआती शादी समारोह के दौरान लोगों को भीड़ में कटौती के साथ की गई है। नए नियम एनसीआर में शामिल दिल्ली के नजदीकी 6 जिलों पर लागू होंगे, जिनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और हिसार के साथ ही रेवाड़ी भी शामिल है।

    इसके तहत विवाह आयोजनों में 100 लोगों के शामिल होने की छूट रहेगी, मगर यदि कार्यक्रम इंडोर हॉल में है तो 50 ही लोगों की अनुमति रहेगी। ये आदेश उन पर भी लागू होंगे, जिनकी अनुमति पहले दी जा चुकी है। ये आदेश इसलिए महत्वपूर्ण है कि बुधवार 25 नवंबर केा ही देवउठनी एकादशी के साथ शादियां शुरू हो जाएंगी। जिले में खुले स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों में पहले ही तरह 100 लोगों के शामिल होने की छूट बरकरार रहेगी।

    कोरोना से दो और मौतें, 117 नए केस
    कोरोना वायरस जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। इस संक्रमण ने 02 और लोगों की जिंदगी छीनी है। जिले में मृतकों की संख्या 54 हो गई। मंगलवार को एक बार फिर से कोरोना के नए केस का खतरनाक शतक भी लगा। एक ही दिन में 117 नए केस मिले। इनके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 9904 हो गया है। इनमें 9271 मरीज ठीक हुए हैं।

    अभी तक 111129 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 100443 की रिपोर्ट निगेटिव रही है तथा 782 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। इस समय कुल 579 एक्टिव केस हैं, इनमें 45 विभिन्न अस्पतालों में, 534 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए। नए मिले 117 केस में 98 तो सिर्फ रेवाड़ी शहर से ही हैं।

    जबकि 2-2 कोसली व बूढपुर, तथा एक-एक केस बनीपुर, बूढपुर, संगवाडी, पुन्सिका, टींट, सहारनवास, पिथनवास, धारूहेड़ा, डूंगरवास, जोनावास, करनावास, पाली, फिदेड़ी, चिल्हड व जाहिदपुर से संबंधित हैं। मंगलवार को 169 मरीज ठीक हुए हैं।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...