Skip to main content

10 ट्रेनो की सौगात:दिल्ली-चेन्नई रूट की 10 ट्रेनें आज से एक माह तक चलेंगी रेवाड़ी-अलवर होकर, कल से रानीखेत का भी संचालन

 


  • कोसी कलां स्टेशन पर रि-मॉडलिंग कार्य की वजह से किया गया रूट डायवर्ट
  • फिलहाल रेवाड़ी में रुकेंगी, मगर कुछ ट्रेनों के ठहराव के जल्द आ सकते हैं आदेश
  • उत्तर-मध्य रेलवे के आगरा कैंट मंडल के कोसी कलां स्टेशन यार्ड में लाइनों की रि-मॉडलिंग कार्य की वजह रेलवे प्रशासन की तरफ से दिल्ली-चेन्नई रूट की 10 ट्रेनों को 27 नवंबर से 29 दिसम्बर तक मथुरा-अलवर-रेवाड़ी रूट से चलाएगा। हालांकि इन ट्रेनों के ठहराव का रेवाड़ी स्टेशन पर होगा इसके लिए अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

    ऐसे में संभावना है कि इन ट्रेनों का ठहराव स्थानीय स्टेशन पर मुश्किल ही होगा। उत्तर-पश्चिम रेलवे जयपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील बेनीवाल ने बताया कि ब्लॉक की वजह से इन ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जाएगा।

    उन्होंने ने बताया कि गाड़ी संख्या 02264, निजामुद्दीन-पुणे द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 28 नवंबर से 29 दिसंबर तक (09 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-मथुरा होकर संचालित होगी।

    अमृतसर से चलने वाली ट्रेन संख्या 02716, अमृतसर-नांदेड प्रतिदिन स्पेशल 29 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-मथुरा होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 02432, नई दिल्ली-तिरूवनंतपुरम सेंट्रल त्रि-साप्ताहिक स्पेशल 28 नवंबर से 29 दिसंबर तक (14 ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार, बुधवार व रविवार को नई दिल्ली से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-कोटा होकर संचालित होगी।

    गाड़ी संख्या 02414, निजामुद्दीन-मडगांव द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 28 नवंबर से 29 दिसंबर तक (09 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार व शनिवार को निजामुद्दीन से प्रस्थान कर रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-कोटा होकर संचालित होगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02918, निजामुद्दीन-अहमदाबाद त्रि-साप्ताहिक स्पेशल 29 दिसंबर को निजामुद्दीन से, गाड़ी संख्या 02926, अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस प्रतिदिन स्पेशल 28 नवंबर से 29 दिसंबर तक (32 ट्रिप) अमृतसर से कोटा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के रास्ते संचालित होगी।

    गाड़ी संख्या 02263, पुणे-निजामुद्दीन द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 27 नवंबर से 28 दिसंबर (10 ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को पुणे से मथुरा-अलवर-रेवाड़ी होकर संचालित होगी।

    गाड़ी संख्या 02925, बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर प्रतिदिन स्पेशल 27 नवंबर से 28 दिसंबर (32 ट्रिप) बांद्रा टर्मिनल से, गाड़ी संख्या 02431, तिरूवनंतपुरम-नई दिल्ली त्रि-साप्ताहिक स्पेशल 26 नवंबर से 27 दिसंबर तक (14 ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व शुक्रवार को तिरूवनंतपुरम से तथा गाड़ी संख्या 02413, मडगांव-नई दिल्ली द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 27 नवंबर से 28 दिसंबर (10 ट्रिप) तक प्रत्येक सोमवार व रविवार को मडगांव से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग कोटा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी होकर संचालित होगी।

    कल से काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस ही होगी शुरू
    रेलवे प्रशासन की तरफ से 28 नवंबर से उत्तराखंड के काठगोदाम से चलकर जैसलमेर तक जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस का भी संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। इस ट्रेन का ठहराव बावल स्टेशन पर भी होगा लेकिन इसमें बगैर आरक्षण के यात्रा नहीं की जाएगी। जयपुर मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 28 नवंबर से ट्रेन काठगोदाम से रात 8:35 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:28 बजे रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचेगी और 2 मिनट के ठहराव बाद गंतव्य को रवाना होगी। 6:47 बजे बावल स्टेशन पर पहुंचेगी और 6:49 बजे रवाना हो जाएगी।

    वहीं जैसलमेर से यह ट्रेन सुबह 2:55 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 6:38 बजे बावल स्टेशन पहुंचेगी और वहां से चलने के बाद 7:20 बजे रेवाड़ी स्टेशन पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद अगले दिन सुबह 4:55 बजे काठगोदाम पहुंच जाएगी। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इसी ट्रेन के साथ जैसलमेर-रामनगर लिंक एक्सप्रेस भी चलेगी जिसकी बोगी यूपी के मुरादाबाद स्टेशन से अलग होकर रामनगर तक जाएगी। मुरादाबाद यह ट्रेन रात 2:32 बजे पहुंच जाएगी और 4:15 बजे रामनगर पहुंच जाएगी।

    ट्रेन का ठहराव हल्द्वानी, लालकुआं, रुद्रपुर सिटी, बिलासपुर, रामपुर, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद, साहिबाबाद, दिल्ली, दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, पटौदी रोड, रेवाड़ी, बावल, खैरथल, अलवर, राजगढ़, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, पाली मारवाड़, भगत की कोठी, जोधपुर, राईकाबाग, फलौदी व रामदेवरा स्टेशन पर होगा।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...