Skip to main content

हरियाणा:एसपी को नालायक बता रहे राज्यमंत्री ओपी यादव का कथित ऑडियो वायरल, शाम तक हो गया एसपी नारनौल का तबादला

 


  • राज्यमंत्री बोल रहे कि कोई सुनता नहीं, कोई बात नहीं करता, मैं मंत्री होते हुए ये कह रहा हूं
  • पुलिस विभाग में शनिवार को 9 आईपीएस के किए गए तबादले


  • हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री ओपी यादव का एक कथित ऑडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऑडियो में सरेआम नारनौल की एसपी पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद शनिवार को ही प्रदेश सरकार ने नारनौल की एसपी सुलोचना गजराज को मानेसर की आईआरबी चौथी बटालियन की कमांडेट के तौर पर ट्रांसफर कर दिया है। हालांकि उनका अकेला ट्रांसफर नहीं हुआ है, 9 आईपीएस और भी शामिल हैं लेकिन उनके तबादले को सीधे तौर पर मंत्री के उस ऑडियो से जोड़कर देखा जा रहा है।

    ये कहा जा रहा है ऑडियो में
    कथित ऑडियो में एक पत्रकार जिस शख्स से बातचीत कर रहा है उसे राज्यमंत्री ओपी यादव बताया जा रहा है। जिसमें पत्रकार ने बिगड़ी कानून व्यवस्था पर उनसे सवाल किया तो मंत्री ने अपना दर्द बयां कर दिया। उन्होंने कहा कि कोई सुनता नहीं, कोई बात नहीं करता, मैं मंत्री होते हुए ये कह रहा हूं। मैं खुद दुखी हूं, रो-रोकर मर लिए लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।मंत्री ने कहा कि इसका समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं बड़ा दुखी हूं, ये एसपी बिल्कुल नालायक है।

    मंत्री और एसपी दोनों चुप

    ऑडियो वायरल होने के बाद मंत्री और एसपी दोनों चुप हैं। न तो मंत्री कोई जवाब दे रहे हैं और न ही एसपी इस मामले पर कोई बयान दे रही हैं। सूत्रों की मानें तो यह ऑडियो पुख्ता तौर पर राज्यमंत्री ओपी यादव का बताया जा रहा है। एसपी की कार्यशैली पर मंत्री एक चैनल पर सार्वजनिक रूप से बोल भी चूके हैं।

    इनके हुए हैं तबादले

    • अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आधुनिकीकरण एवं पुलिस कल्याण), आलोक कुमार राय को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जेल) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
    • नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रही कला रामचंद्रन को एडीजीपी (मुख्यालय) लगाया गया है और उन्हें सीएडब्ल्यू का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
    • एडीजीपी (सीएडब्ल्यू) चारू बाली को एडीजीपी,आईआरबी भोंडसी लगाया गया और उन्हें स्टेट क्राइम ब्रांच, गुरुग्राम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
    • शशांक आनंद को डीआईजी, सीआईडी लगाया गया है।
    • एसपी रेवाड़ी, नाजनीन भसीन को एसपी आरटीसी, भोंडसी लगाया गया है।
    • एसपी महेंद्रगढ़, सुलोचना कुमारी को कमांडेंट, चतुर्थ बटालियन आईआरबी मानेसर नियुक्त किया गया है।
    • एसपी अंबाला, अभिषेक जोरवाल को एसपी रेवाड़ी लगाया गया है।
    • डीसीपी ईस्ट, गुरुग्राम, चंद्रमोहन जिनके पास डीसीपी ट्रैफिक तथा सीईओ मोबिलिटी, जीएमडीए का अतिरिक्त कार्यभार था, को एसपी महेंद्रगढ़ लगाया गया है।
    • इसी तरह, एसपी सीआईडी, राजेश कालिया को एसपी अंबाला लगाया गया है।


Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...