Skip to main content

क्राइम:दो फाइनेंसरों से उधार लिए 4 लाख के बदले दे चुका था 17 लाख रुपए, फिर भी कर्ज नहीं उतरा तो किया सुसाइड

 


  • केयर टेकर ने सुसाइड नोट में दोनों फाइनेंसर का नाम लिखा
  • यमुनानगर पुलिस ने दोनों फाइनेंसर के खिलाफ दर्ज किया केस
  • यमुनानगर में दो फाइनेंसरों से तंग एक मरीजों के केयर टेकर ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। उसने सुसाइड नोट में दोनों फाइनेंसर का नाम लिखा है। उसने लिखा है कि इन दोनों से 2-2 लाख रुपए लिए थे। इसकी एवज में 17 लाख रुपये दे चुका है, लेकिन फिर भी ब्याज के पैसे नहीं उतरे। इसके चलते उसने सुसाइड कर लिया। मृतक के परिजन के बयान पर आरोपी फाइनेंसरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    मृतक मनोज जोशी। (फाइल)
    मृतक मनोज जोशी। (फाइल)

    जगाधरी की ग्रीन विहार कॉलोनी का रहने वाला मनोज जोशी मरीजों के केयर टेकर का काम करता था। उसकी पत्नी स्टाफ नर्स है। मनोज ने फाइनेंसर मुनीष महेंद्रू और प्रेम साहनी से 2-2 लाख रुपए फाइनेंस पर लिए थे। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि मुनीष महेंद्रू को वह 9 लाख रुपए दे चुका है और उसने उसके मकान का भी ब्याना करवा लिया। जो पूर्णतः झूठ है। इसके बावजूद भी 2 लाख रुपये नहीं उतरे।

    वहीं दूसरा फाइनेंसर प्रेम साहनी है। उसे भी वह 2 लाख के बदले 8 लाख रुपए दे चुका था लेकिन फिर भी 2 लाख रुपए खत्म नहीं हुए। इन दोनों से परेशानी के चलते उसने शनिवार को जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों फाइनेंसर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    ये लिखा था सुसाइड नोट में
    मैं मनोज जोशी अपने हौश हवास में यह प्रमाण करता हूं कि मैं आज 29.8.2020 को आत्महत्या कर रहा हूं। मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि मेरी आत्महत्या में मेरे परिवार के किसी भी सदस्य को तंग ना किया जाए। मेरे मात-पिता-बहू-बच्चे इनका साथ दिया जाए। क्योंकि मेरी मृत्यु का कारण जिसका नाम मुनीष महेद्रु है।

    इस बंदे ने मेरे अकाउंट में पेमेंट ट्रांसफर करके मुझे 9,00,000 का कर्जायी बना दिया और इस एवज में 8 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज लेता रहा। मुझे चैक लगाने के डर से इस शख्स ने मेरे मकान का ब्याना करवा लिया। जो कि पूर्णतः झूठ है। मैंने इस शख्स से सिर्फ 2,00,000 रुपये लिए थे। कृपया करके अगर मुझे कुछ हो गया तो मेरे मकान को बचाया जाए। मेरे पिता जी हैंडिकैप हैं। कृपया मेरे परिवार का साथ दें।

    मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस।
    मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस।

    और एक शख्स है जिसने मुझे आत्महत्या करने पर मजबूर किया है। उसका नाम है प्रेम साहनी, हुड्डा सेक्टर-17। इसे मैंने 8 लाख रुपये ब्याज दे दिया है लेकिन आज तक इसका 2 लाख नहीं खत्म हो पा रहा था। इस शख्स को मैंने 15 प्रतिशत ब्याज दी है। इसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और मेरे परिवार को इंसाफ दिया जाए। मेरे बच्चे छोटे हैं। कृपया साथ दें।

    अगर मेरे वाइफ का चैक किसी के पास है तो वो सिक्योरिटी बेस पर है। मेरी वाइफ ने किसी से भी कोई पैसा नहीं लिया है। कृपया मेरी वाइफ का साथ दें। मेरे बाद घर को मेरी वाइफ को चला सकती है।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...