Skip to main content

हरियाणा सरकार रेहड़ी-फड़ी, रिक्शा वालों को देगी 15 हजार का कर्ज, आधा ब्याज भी भरेगी


हरियाणा सरकार ने कोरोना काल से उबरने का खाका खींच लिया है। मनोहर लाल सरकार हर वर्ग को रियायतें देते हुए प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पुराने ढर्रे पर लाने की तैयारी में है। एमएसएमई को मंदी से उबारने के लिए 2500 करोड़ रुपये का लोन दिया जाएगा। शिशु लोन के तहत पांच लाख छोटे उद्यमियों को 50 हजार रुपये तक का लोन सरकार बैंकों से दिलाएगी। 

इसका आधा ब्याज सरकार भरेगी। निवेश के इच्छुक उद्यमियों को सरकार पंचायती जमीन भी पट्टे पर देगी। लीज पर भूमि देने का प्रावधान सरकार ने पहले ही किया हुआ है। चूंकि, निवेश के लिए उद्यमी सस्ती जमीन चाह रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।




उन्होंने बताया कि रेहड़ी-फड़ी, रिक्शा, ऑटो-रिक्शा से घर चलाने वाले लोगों को 15 हजार रुपये तक कर्ज दिलाया जाएगा। इसका दो प्रतिशत ब्याज सरकार, जबकि दो प्रतिशत ब्याज कर्जदाता स्वयं देगा। एमएसएमई के लिए सीएम की यह घोषणा केंद्र सरकार के आर्थिक पैकेज से अलग है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते वर्ष खत्म हो चुकी फसल ऋण राहत योजना को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। 


अब तक चार लाख दस हजार किसानों ने योजना का लाभ उठाया है। किसानों के ब्याज और जुर्माने के 1314 करोड़ रुपये माफ किए गए हैं। नलकूप बिल माफी योजना का लाभ एक लाख 12 हजार किसान उठा चुके हैं। अब आयुष्मान भारत योजना में 1लाख 80 हजार रुपये तक की सालाना आय वाले परिवारों को भी पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है।

अभी तक प्रदेश में एक लाख दस हजार लोग इसका लाभ उठा चुके हैं। परिवार पहचान पत्र का कार्य पूरा होते ही आर्थिक रूप से कमजोर सभी लोगों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि मनरेगा मजदूरी 309 रुपये हो गई है। यह पूरे देश में सर्वाधिक है। जनधन योजना के तहत गरीब महिलाओं के खाते में 500 रुपये डाले जाएंगे। 

आर्थिक रूप से कमजोर दूसरे वर्गों के लोगों को एक हजार रुपये देंगे। 16 लाख बीपीएल परिवारों और असंगठित मजदूरों को चार से पांच हजार रुपये खाते में भेज रहे हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसानों को 2500 रुपये प्रति एकड़ का फायदा होगा। 500 किसान उत्पादक संगठन बनाए जाएंगे।

कोरिया के निवेशकों को भी निवेश का न्योता 
मुख्यमंत्री ने बताया कि विदेशी निवेश के लिए जापान और अमेरिका के निवेशकों से चर्चा के बाद कोरिया के उद्यमियों के साथ जल्द वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। दो महीने से आर्थिक गतिविधियां ठप होने के कारण लगभग 15 हजार करोड़ रुपये का नुकसान सरकार को हुआ है। केंद्र ने उधार लेने की सीमा बढ़ाई है। एफआरबीएम की लिमिट को तीन से बढ़ाकर पांच प्रतिशत किया है। अब सरकार 15-20 हजार करोड़ रुपये का कर्ज और ले सकती है। इससे अर्थव्यवस्था को दोबारा मजबूत करने में मदद मिलेगी।

 

Comments

Post a Comment

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

तारीख पर तारीख से मिलेगी निजात... तीन नए कानूनों को लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा हरियाणा, पढ़ें क्या होगा खास?

  HighLights हरियाणा में 28 फरवरी तक नए आपराधिक कानून लागू होंगे नए कानूनों में पहली बार मॉब लिंचिंग को किया गया परिभाषित देश की हर क्षेत्रीय भाषा में इन कानूनों को उपलब्ध कराया जाएगा  Three New Criminal laws in Haryana:  हरियाणा सरकार 28 फरवरी से तीनों नए आपराधिक कानून लागू करने जा रही है। इस बात का एलान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी कर दिया है। बीते शुक्रवार को सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा पहला राज्य बनेगा जो इन तीन नए आपराधिक कानूनों को अपने यहां लागू करेगा। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि 31 मार्च के लक्ष्य के विपरीत हरियाणा (Three New Criminal Laws in Haryana) मे 28 फरवरी तक नए आपराधिक कानून लागू होंगे। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि ये तीन नए कानून क्या हैं और इसमें क्या कुछ नया है। आइए, इस बार में डिटेल से जानते हैं। क्या हैं तीन नए आपरधिक कानून? तीन नए आपराधिक कानूनों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) 2023 शामिल हैं। ये तीन नए कानून 1 जुलाई, 2024 से भारतीय दंड संह...

रेवाड़ी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत का प्लॉस्टर गिरा:घटना के समय 6 महिलाएं मौजूद थीं, सभी को दूसरी जगह शिफ्ट किया

  घटना वाले कक्ष की छत के हालात रेवाड़ी में स्थित सरकारी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत से प्लॉस्टर गिर गया। प्लॉस्टर गिरने के समय 6 महिलाएं मौके पर मौजूद थी। जिन्हें घटना के बाद अस्पताल के दूसरे कक्ष में शिफ्ट किया गया। घटना से अस्पताल में भर्ती मरीजों में दहशत का माहौल बन गया था। रेवाड़ी अस्पताल स्थित जच्चा बच्चा कक्ष में वीरवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे छत से प्लॉस्टर गिर गया। प्लॉस्टर एक महिला के पास में गिरा, जिससे जच्चा-बच्चा कक्ष में चीख-पुकार मच गई। ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत अस्पताल प्रबंधन को बताया। जिसके बाद मरीजों को वहां से फर्स्ट फ्लोर पर शिफ्ट किया गया। डिलीवरी मरीज थी ज्यादा रेवाड़ी अस्पताल के में डिलीवरी के लिए आई गर्भवती महिलाओं की संख्या ज्यादा हो गई थी। जिसके कारण ग्राउंड फ्लोर पर भी डिलीवरी के बाद महिलाओं को यहां रखा गया था। हादसा हुआ तो मौजूद महिलाओं के परिजन बिफर गए। जिन्होंने कहा कि यहां पर महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने ऐसे कमरे में रखा है, जहां पर कभी भी हादसा हो सकता है।