Skip to main content

पुलिस के लिए बढ़ी मुश्किलें / संक्रमित मिले चोरी के आरोपी ने बंद करा दिया सदर थाना

पुलिस के लिए बढ़ी मुश्किलें / 


  • 25 लोगों के सैंपल लिए हैं, तब तक मॉडल थाने से चलेगा कामकाज


रेवाड़ी. जिले में दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब किसी मामले के आरोपी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पूरा थाना ही बंद करना पड़ा हो। अब सदर थाने के गेट को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। थाने का काम काज शहर के मॉडल टाउन थाने से चल रहा है। इससे पहले खोल थाने में एक झगड़े के आरोपी के पॉजिटिव मिलने के बाद थाने को बंद रखना पड़ा था।
जब पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव मिली तो दोबारा थाना खुला।
सदर थाने को भी एसएचओ समेत सभी पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही खोला जाएगा। यहां 25 स्टाफ सदस्यों के सैंपल लिए गए हैं। बता दें कि गांव गोकलगढ़ की सीमा में किराये के मकान में रह रहा एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला था। जो कि चोरी के एक मामले में सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि आरोपी को एक रात थाने की लॉकअप में भी रखा गया था। फिलहाल आरोपी को अस्पताल में उपचाराधीन है। शुक्रवार को थाना स्टाफ के सैंपल लिए गए थे तथा थाना का कामकाज अस्थाई तौर से मॉडल टाउन थाने में शिफ्ट किया गया है।

अधिकारी बोले- जिले में यह केस काउंट नहीं
महेंद्रगढ़ जिला के मंडी अटेली क्षेत्र के गांव गणियार निवासी दिल्ली पुलिस का एक जवान कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके सैंपल रेवाड़ी सिविल अस्पताल में लिए गए थे। हालांकि फिलहाल जिला स्वास्थ्य विभाग ने केस रेवाड़ी का होने से इंकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि यहां सिर्फ सैंपलिंग हुई। उक्त पुलिसकर्मी गणियार में ही रह रहा है। शनिवार देर शाम तक ये भी तय नहीं हो पाया कि यह केस महेंद्रगढ़ जिले का गिना जाएगा या नहीं। क्योंकि गणियार निवासी पुलिसकर्मी दिल्ली में तैनात है तथा उसके सैंपल दो दिन पहले रेवाड़ी में लिए गए थे। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मामले को अटेली में गिने जाने से इंकार कर रहे हैं। वहीं रेवाड़ी स्वास्थ्य विभाग भी इससे इंकार कर चुका है। संक्रमित पुलिसकर्मी को झज्जर के बाढ़सा स्थित कोविड अस्पताल में भेज दिया गया है।
दिल्ली में लक्षण दिखे, इसलिए वहीं का केस
एसएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि यह केस दिल्ली में ही संदिग्ध संक्रमित हुआ है तथा अटेली व नारनौल से इसका कोई संपर्क नहीं है। फिर भी अटेली अस्पताल इसका गांव तथा यहां रहने के लिए आया है। ऐसे में एहतियात के तौर पर रविवार को विभाग की टीम गणियार जाकर परिजनों व आसपास के लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजेगी। अटेली अस्पताल के कोरोना सैंपल कलेक्टर डॉ. विजय यादव ने बताया कि संक्रमित युवक दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। दिल्ली में ही लक्षण दिखाई देने पर उसके सैंपल लेकर छुट्टी पर भेज कर होम क्वारेंटाइन किया है। इसलिए यह केस यहां का नहीं गिना जाएगा।

पुलिसकर्मी रेवाड़ी में रहा ही नहीं : डॉ. विजय
कोविड-19 के जिला नोडल ऑफिसर डॉ. विजय प्रकाश का कहना है कि पिछले 14 दिन की हिस्ट्री के आधार पर तय होता है कि केस कहां का है। गणियार का पुलिसकर्मी रेवाड़ी में नहीं रहता। यहां सिर्फ आया और सैंपल लिए गए। ऐसे में महेंद्रगढ़ जिला के अंतर्गत यह मामला है।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...