अगर आप चाहते हैं कि आपके घर संसार में खुशियों का वातावरण हो तो सबसे पहले आपको अपने घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित करना होगा. ऐसा करने के लिए आपको बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता नहीं है. एक छोटा-सा कपूर भी आपकी इस काम में मदद कर सकता है. गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रख दें और फिर शाम के समय उसे फूल सहित जलाकर मां दुर्गा को चढ़ा दें.ऐसा करने से अचानक से धन की प्राप्ति होने लगती है. रात के समय रसोई का कार्य पूरा करने के बाद एक चांदी की कटोरी में लौंग और कपूर जला लें. ऐसा करने से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती. सुबह-शाम पूजा के दौरान कपूर जलाना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन के कई कष्टों से छुटकारा मिल जाता है. घर में खुशनुमा माहौल बना रहे, इसके लिए सुबह-शाम कपूर को घी में भिगोकर जलाना चाहिए. इससे घर परिवार के लोगों के तरक्की के मार्ग खुल जाते हैं. नहाने के पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदे डाल दें. फिर उस पानी से नहाएं. ऐसा करने से भाग्य में वृद्धि होती है. अगर आपका कोई काम नहीं बन पा रहा है ,तो चांदी की कटोरी में लगातार लौंग और कपूर जल...