Skip to main content

Posts

कपिल शर्मा का नया शो 12 अक्टूबर से, अलग अवतार में नजर आएंगे कॉमेडियन

  मुुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा ( Kapil Sharma ) के हाथ एक नया शो लग गया है। 'द कपिल शर्मा' शो से फैंस के दिलों पर राज कर रहे कपिल अब बच्चों के शो में नजर आएंगे। ‘The HoneyBunny Show With Kapil Sharma’ नाम से आने वाले इस शो का प्रसारण 12 अक्टूबर से होगा। इसमें कपिल और 'झोलमाल गैंग' छोटे-छोटे एपिसोड्स में बच्चों का मनोरंजन करते दिखेंगे। इस शो के कुछ स्केच सामने आए हैं जिनमें कपिल अलग-अलग कॉमिक अवतार में नजर आ रहे हैं। इनमें डॉक्टर, अम्पायर, चांद का ब्रोकर इत्यादि किरदार शामिल हैं। बता दें कि Honey Bunny के कई एपिसोड पहले से ही यूट्यूब पर पॉपुलर हैं। इनमें 'लपेट ते रहो', 'मुपेट टेल्स' को जबरदस्त व्यूज मिल चुके हैं। हाल ही प्ले स्टोर पर ‘ नए शो को लेकर बोले कपिल इस शो से जुड़ने पर कपिल ने कहा कि मेरा विश्वास है कि एनिमेशन हर आयु वर्ग के लिए है। जब मैं बढ़ा हो रहा था तो मुझे मेेरे फेवरिट कॉर्टून्स को एनिमेटेड शोज में देखना अच्छा लगता था। नए शो से जुड़ने पर मुझे मेरी बचपन की यादों से जुड़ने और बच्चों तक पहुंचने का मौका मिला है। उम्मीद है कि जितना मजा हमें इस शो...

उपराष्ट्रपति को कोरोना:वेंकैया नायडू रूटीन टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद होम क्वारैंटाइन किए गए, पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई

  उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू रूटीन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें होम क्वारैंटाइन किया गया है। नायडू की उम्र 71 साल है। हालांकि, उनकी पत्नी उषा नायडू की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। वह फिलहाल सेल्फ आइसोलेशन में हैं। 2 अगस्त को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट भी 2 अगस्त को पॉजिटिव आई थी। मेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज चला था। 14 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी से मिली थी। इस बीच, भाजपा नेत्री उमा भारती ने भी खुद के कोरोना संक्रमित होने की बात ट्विटर पर साझा की थी। मोदी सरकार के पहले मंत्री जिनकी कोरोना से जान गई रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी मंत्रिमंडल के पहले सदस्य थे, जिनकी कोरोना से जान गई। सुरेश अंगड़ी कर्नाटक के बेलगाम निर्वाचन क्षेत्र से चार बार लोकसभा सांसद रहे। वे 2004, 2009, 2014 और 2019 में चुने गए थे। बेलगाम के कोप्पा गांव में जन्मे सुरेश अंगड़ी ने जिले के राजा लखमगौदा लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली थी। कोरोना से जान गंवाने वाले कर्नाटक के दूसरे सांसद थे सुरेश अंगड़ी संक्रमण से जान गंवाने वा...

दिल्ली मुख्यालय मैं किसान कांग्रेस जल्द करेगी बैठक, किसानों की मांग पूरी नही हुई तो हर प्रदेश मे रैली होगी ..लखेरा

  किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान किसान कांग्रेस के प्रभारी कृष्ण कुमार लखेरा कहि है कि भाजपा ने हमेशा छोटे दुकानदार वयपारी कर्मचारियों किसानों बेरोजगारों युवाओं को पैरों से कुचला है धोखाधड़ी करी है लखेरा कहा हैं कि किसान विरोधी बिल से देश के 62 करोड़ किसानों के साथ भाजपा मोदी सरकार ने धोखा किया   अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटौले जी जल्दी ही पूरे देश मे किसान के समर्थन मे हर प्रदेश मे रैली एवं धरना प्रदर्शन करेंगे और किसानों के हक के लिए हर सभंव प्रयास करेंगे लखेरा कहा है कि इस प्रदेश के हर जिलों मे जिलाधिकारी को राजपाल के नाम ज्ञापन सोपेंगे और किसानों के लिए MSP. की मांग करेंगे हर जल्द किसानों के बारे मे एक महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड दिल्ली मे सगठन प्रभारी सुरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व होगी 

देर से ही सही, जागा प्रशासन: बनाया अलग से गेट

  रेवाड़ी : सेक्टर 18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय के छात्रावास में बनाए गए कोविड सेंटर में आवागमन के लिए जिला प्रशासन ने आखिरकार अलग से गेट का निर्माण करा ही दिया। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से 4 सितंबर से परीक्षाएं आरंभ होने से पहले कई बार उपायुक्त से लेकर उपमंडल अधिकारी और लोक निर्माण विभाग तक के अधिकारियों से पत्राचार व मौखिक आग्रह किया गया था। इसके पश्चात अब करीब एक माह बाद कोविड सेंटर में आवागमन के लिए अलग से रास्ता बना दिया गया है। अब कोविड सेंटर में आवागमन करने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और सैंपल देने आने वाले  लोगों को राजकीय महिला महाविद्यालय के गेट से आने की जरूरत नहीं है। छात्रावास के गेट से लेकर सामने खाली जगह से होते हुए चारदीवारी को तोड़कर नया रास्ता बनाया गया है ताकि महाविद्यालय की गतिविधियों को प्रभावित नहीं हो पाएं। महाविद्यालय करा रहा तारबंदी छात्रावास में आवागमन के लिए अलग से गेट बनाने से ही काम नहीं चलेगा। यहां आने वाले लोग सैंपल देने के लिए पंजीकरण कराने के बाद नंबर नहीं आने तक महाविद्यालय परिसर में इधर-उधर घूमते हैं। इन्हें रोकने के लिए प्रशासन क...

गोतस्करों ने पुलिस पर चलाई गोलियां, एक काबू

  रेवाड़ी : राजीव चौक से सोमवार रात को गाय उठाकर भाग रहे गोतस्करों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। गोतस्करों ने पुलिस टीम व बजरंग दल के सदस्यों पर फायरिग कर दी तथा टक्कर मारकर पुलिस की गाड़ी पलटने का प्रयास किया। कोनसीवास गांव में पुलिस द्वारा घेर लेने के बावजूद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने पिकअप गाड़ी बरामद कर उसके चालक को काबू कर लिया है। पिकअप गाड़ी से पुलिस ने कारतूस का एक खोल बरामद किया है। गिरफ्तार चालक की पहचान टपूकड़ा के गांव फिरोजपुर नमक निवासी जुना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सोमवार की रात को बजरंग दल के सदस्य शहर के राजीव चौक से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्हें कुछ लोग गाय को एक पिकअप गाड़ी में डालते हुए दिखाई दिए। विरोध करने पर गोतस्करों ने उन पर पथराव कर दिया तथा पिकअप लेकर बावल रोड पर फरार हो गए। बजरंग दल के सदस्यों ने पुलिस को गाय उठाने की सूचना दी तथा पीछा शुरू कर दिया। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना एसएचओ भी करनावास के निकट पहुंच गए। बदमाश करनावास स्थित औद्योगिक क्षेत्र से होते हुए वापस सेक्टर-18, शहबाजपुर खालसा होते हुए गांव कोनसीवास की ओर फरा...

जिले में मरने वालों की संख्या 30 पहुंची

  रेवाड़ी : जिले में कोरोना संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। दोनों ही मौत शहर के एक निजी अस्पताल में हुईं। गांव देवनगर निवासी 36 वर्षीय युवक तथा शहबाजपुर निवासी 77 वर्षीय व्यक्ति का अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आडिट के बाद दोनों की मौत का कारण कोरोना पाया गया है। 36 वर्षीय युवक कुछ अन्य बीमारियों से भी पीड़ित था। इस दौरान कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से उसका निधन हो गया। 77 वर्षीय व्यक्ति सामान्य बीमारी के चलते उपचार के लिए भर्ती हुए थे, इस दौरान उनके लिए गए सैंपल में वह संक्रमित पाए गए थे। आरटीए कार्यालय को किया बंद सचिवालय स्थित क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) कार्यालय आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। यहां कार्यरत एक कर्मचारी का कोरोना सैंपल लिया गया है। उसकी रिपोर्ट आने तक आमजन के आवागमन पर रोक लगाई गई है। सैंपल लेने के बाद कार्यालय में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया है। कार्यालय के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है। ------ साढ़े पांच हजार पार हुए संक्रमण के ...

हरियाणा में उपचुनाव:3 नवंबर को बरोदा सीट पर होगा उपचुनाव, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे; आचार संहिता हुई लागू

  कोरोना के बीच बरोदा विधानसभा में उपचुनाव की घोषणा चुनाव आयोग ने कर दी। 3 नवंबर को बरोदा सीट के लिए वोटिंग होगी। वहीं 10 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया 9 अक्टूबर से शुरू होगी, जो 16 अक्टूबर तक चलेगी। चुनाव आयोग की घोषणा के बाद ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। 12 अप्रैल 2020 को बरोदा सीट से विधायक रहे श्रीकृष्ण हुड्डा का निधन हो गया था। वे 74 वर्ष के थे। हुड्डा 6 बार के विधायक थे। 2019 के चुनाव में पहलवान योगेश्वर दत्त को हराकर छठी बार विधानसभा पहुंचे थे। कांग्रेस के दबदबे वाली सीट रही है बरोदा सोनीपत जिले की बरोदा विधानसभा सीट पर 1967 के चुनाव हो रहे है। अभी तक 13 बार हुए चुनावों में इस विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 5 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। 2009 से लगातार कांग्रेस विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा ने तीन बार इस सीट पर जीत दर्ज की। वे 2009, 2014 और 2019 में विधानसभा चुनाव जीते थे। कांग्रेस और भाजपा किसे उतारेंगी यह साफ नहीं उपचुनाव के मद्देनजर सत्ताधारी दल भाजपा-जजपा ने इस विधानसभा क्षेत्र के लिए सरकारी योजनाओं की झड़ी लगा रखी है। इसके बाद भी भाजपा-जजपा के लिए य...

Vyas Media Network

Vyas Media Network