Skip to main content

नगर परिषद व राव इंद्रजीत की कार्यशैली पर दo हरियाणा ग्रामीण उत्थान संस्था ने उठाए सवाल





 हरियाणा/रेवाड़ी 30 जून।

शहर में आज सुबह सवेरे से हुई जोरदार बारिश के बाद भारी जलभराव को लेकर दक्षिण हरियाणा ग्रामीण उत्थान संस्था के अध्यक्ष हरिंदर यादव ने न केवल रेवाड़ी नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि शहर की इस दुर्दशा के लिए उन्होंने क्षेत्र के सांसद एवं केंद्र सरकार में राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को भी जिम्मेदार ठहराया है।

हरिंद्र यादव ने कहा कि मात्र कुछ घंटों की बारिश में आज शहर न केवल पानी पानी हो गया, बल्कि शहर में जर्जरहाल हो चली पुरानी इमारतों के गिरने का खतरा भी मंडरा गया है, जिसके चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। शहर की नई सब्जी मंडी के सामने कंडम हो चुकी दुकाने और पुरानी तहसील के रास्ते शहर के बीचों बीच स्थित भवन भारी बारिश के कारण गिरने की कगार पर आ गए हैं।

जल निकासी न होने के कारण रेलवे अंडरपास तो मानो तालाब का रूप ले गया है। वहीं शहर में और भी ऐसे अनेक स्थान हैं, जहां कई कई फुट जलभराव देखा गया, लेकिन शहर के सौंदर्यकरण व जल निकासी के नाम पर करोड़ों डकारने वाली नगर परिषद को आमजन की बड़ी समस्या से कोई सरोकार रह गया है और ना ही सांसद राव इंद्रजीत सिंह को शहर वासियों की कोई चिंता है।

उन्होंने कहा कि इलाके की जनता ने राव इंद्रजीत सिंह को 4 बार विजयी बनाकर संसद भेजा और खूब मान सम्मान भी दिया, क्या इसलिए कि नगर परिषद और जिला प्रशासन के हवाले शहर को जरा सी बारिश में डूब जाने दिया जाए। उन्होंने कहा कि आज पूरा शहर भारी जलभराव के चलते त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है, लेकिन शहर की दुर्दशा के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है, इसका जवाब शायद किसी के पास नहीं है।

उन्होंने कहा कि या तो सांसद राव इंद्रजीत सिंह इस शहर को जलभराव और भ्रष्टाचार से मुक्त कराएं। अन्यथा अपने पद से त्यागपत्र दे दे।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...