Skip to main content

हरियाणा में पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल, 26 IPS और 13 HPS अफसरों के तबादले

 

चंडीगढ़। Haryana IPS-HPS Transfer List: हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IPS और 13 HPS अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें अधिकतर अफसरों को पदोन्नति के साथ स्थानांतरित किया गया है। सीनियर IPS शत्रुजीत सिंह कपूर अब जेल महानिदेशक और देशराज सिंह भोंडसी पुलिस कांप्लेक्स के महानिदेशक होंगे। भारती अरोड़ा को आइजी अंबाला रेंज के साथ-साथ आइजी करनाल रेंज का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसी तरह IPS वसीम अकरम को जींद का एसपी बनाया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हेमंत कलसन को आइजी होम गार्ड बनाया गया है।

इन IPS अफसरों के तबादले

IPS          नई नियुक्ति

1. शत्रुजीत सिंह कपूर -महानिदेशक जेल

2. देशराज सिंह -महानिदेशक भौंडसी पुलिस कांप्लेक्स

3. चारू बाली -एडीजीपी/एससीबी, गुरुग्राम

4. डा. हनीफ कुरैशी -आइजीपी/आइआरबी तथा महानिदेशक व सचिव नव एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के मौजूदा कार्यभार के अलावा आइजीपी/आरटीसी भौंडसी का अतिरिक्त कार्यभार

5. संजय कुमार -आइजी प्रशासन हरियाणा और आइजी ला एंड आर्डर पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त कार्यभार

6. भारती अरोड़ा -आइजी अंबाला रेंज के साथ-साथ आइजी करनाल रेंज का अतिरिक्त कार्यभार

7. वाई.पूर्ण कुमार सिंह -आइजीपी/सीटीआइ होम गार्ड

8. हेमंत कलसन -आइजी होम गार्ड

9. राकेश कुमार आर्य -आइजी हिसार

10. सतेंद्र कुमार गुप्ता -डीआइजी जेल के साथ डीआइजी रेलवे और कमांडो का अतिरिक्त कार्यभार

11. शंशाक आनंद -प्रबंध निदेशक उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, डीआइजी सीआइडी का अतिरिक्त कार्यभार

12. बी.सतीश बालन -डीआइजी/एसटीएफ, डीआइजी/आइआरबी भोंडसी का अतिरिक्त कार्यभार

13. ओम प्रकाश -डीआइजी ला एंड आर्डर, डीआइजी प्रशासन का अतिरिक्त कार्यभार

14. नाजनीन भसीन -डीआइजी आरटीसी भौंडसी के अलावा डीआइजी स्टेट विजलेंस ब्यूरो का अतिरिक्त कार्यभार

15. कुलदीप सिंह -डीआइजी स्टेट विजलेंस ब्यूरो

16. कृष्ण मुरारी - डीआइजी पीटीसी सुनारिया

17. शिव चरण - डीआइजी एसीबी

18. बलवान सिंह -डीआइजी-कम-एसपी हिसार, एसटीएफ का अतिरिक्त कार्यभार

19. डीके भारद्वाज -डीआइजी होम गार्ड

20. हामिद अख्तर - एसपी अंबाला, एआइजी वेल्फेयर (पुलिस मुख्यालय) का अतिरिक्त कार्यभार

21. वीरेंद्र कुमार -एसपी सुरक्षा, सीआइडी, प्रथम बटालियन, एचएपी अंबाला सिटी के कमांडेंट का अतिरिक्त कार्यभार

22. वसीम अकरम - एसपी जींद

23. डा. अंशु सिंगला -डीसीपी, एनआइटी

24. डा. अर्पित जैन -डीसीपी बल्लभगढ़, डीसीपी/मुख्यालय, फरीदाबाद का अतिरिक्त कार्यभार

25. उदय सिंह मीणा -एसपी टेलीकम्युनिकेशन, एसपीआइटी और एसपी/ईआरएसएस के साथ द्वितीय रिजर्व बटालियन भौंडसी के कमांडेंट का अतिरिक्त कार्यभार

26. नीतिश अग्रवाल -एएसपी सफीदों

इन HPS अफसरों के तबादले

HPS                     नई जिम्मेदारी

1. विजय प्रताप सिंह -एसपी/सीएम फ्लाइंग दस्ता, सीआइडी

2. सुमेर सिंह -एसपी नेशनल हाईवे ट्रैफिक, करनाल, पांचवीं बटालियन, एचएपी मधुबन के कमांडेंट का अतिरिक्त कार्यभार

3. कृष्ण कुमार लोहचब -एएसपी, रोहतक

4. बलजिंद्र सिंह -तृतीय रिजर्व बटालियन सुनारिया का कमांडेंट

5. जगबीर सिंह -डीसीपी क्राइम फरीदाबाद

6. राज कुमार वालिया -एसपी, महिला सुरक्षा (पुलिस मुख्यालय), एसपी ला एंड आर्डर (पुलिस मुख्यालय) का अतिरिक्त कार्यभार

7. कुशल पाल -एएसपी, हिसार

8. सुरेश कुमार -एसपी एचपीयू

9. ताहिर हुसैन - एसपी,एचएसएनसीबी मधुबन

10. सुरेंद्र वत्स -एसपी, सीआइडी

11. रङ्क्षवद्र सिंह तोमर -डीसीपी ट्रैफिक, गुरुग्राम

12. नरेंद्र सिंह -एसपी/एसटीएफ भौंडसी

13. राजेश कुमार -एएसपी, ईआरएसएस पंचकूला  



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...