Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2026

विधायक को अधिकारियों ने करवाया इंतजार, GM को तो निमंत्रण ही नहीं मिला :जबकि बस स्टैंड की जमीन रोडवेज विभाग के नाम है, अब मामले को मिस कम्युनिकेशन बताकर विवाद से बचने का प्रयास कर रहे हैं, 13 साल बाद बस स्टैंड का निर्माण शुरू, 40 करोड़ होंगे खर्च

बस स्टैंड निर्माण का शुभारंभ करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव । रेवाड़ी में 13 साल के इंतजार के बाद नए बस अड्‌डे का निर्माण शुरू हुआ। बस स्टैंड निर्माण का शुभांरभ करने पहुंचे विधायक को अधिकारियों का इंतजार करना पड़ा। बूंदाबांदी के बीच जब अधिकारी नहीं आए तो विधायक कार्यकर्ताओं के साथ भूमि पूजन करने पहुंच गए। हालांकि भूमि पूजन शुरू होने से पहले PWD के कार्यकारी अधिकारी सतेंद्र श्योराण मौके पर पहुंच गए। जीएम निरंजन शर्मा और एक्सईएन सतेंद्र श्योराण। ताज्जुब की बात तो यह है कि रोडवेज जीएम को तो निमंत्रण ही नहीं मिला। जबकि बस स्टैंड की जमीन रोडवेज विभाग के नाम है और उसी को उसका उपयोग करना है। अब मामले को मिस कम्युनिकेशन बताकर विवाद से बचने का प्रयास कर रहे हैं 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के कार्यकाल में नए बस स्टैंड का शिलान्यास हुआ था। जिसका निर्माण कार्य 18 फरवरी को शुरू हो पाया है।

Vyas Media Network

Vyas Media Network